{"_id":"695d429be89caaa62d0ab8ba","slug":"a-boosting-station-will-be-built-in-rk-colony-at-a-cost-of-9-crore-ensuring-no-water-shortage-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146591-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरके कॉलोनी में `9 करोड़ से बनेगा बूस्टिंग स्टेशन, पानी की नहीं रहेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरके कॉलोनी में `9 करोड़ से बनेगा बूस्टिंग स्टेशन, पानी की नहीं रहेगी कमी
Tue, 06 Jan 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बना बुस्टिंग स्टेशन संवाद
फतेहाबाद। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आने वाले समय में शहर में पानी सप्लाई की किल्लत लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी। समय पर पानी सप्लाई देने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग शहर के आरके कॉलोनी में पार्क के साथ करीब 9 करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन बनाने जा रहा है।
इसके बनने के बाद शहर की 20 से 25 फीसदी आबादी को फायदा होगा। यही नहीं भट्टू रोड और योग नगर में बूस्टिंग स्टेशन का लोड कम हो जाएगा। फिलहाल इस क्षेत्र के साथ लगती कॉलोनियों में इन बूस्टिंग स्टेशनों से पानी सप्लाई किया जा रहा है। शहर के आरके कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था, इसे मंजूरी मिल गई है।
बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद आरके कॉलोनी, मातूराम कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, सूर्या इंकलेव, राजीव कॉलोनी, सतीश कॉलोनी को फायदा मिलेगा। फिलहाल इन कॉलोनियों में भट्टू रोड और योग नगर में बने बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
-
प्लांट से सीधे होगी पानी की सप्लाई
आरके कॉलोनी में बनने वाले बूस्टिंग स्टेशन पर खैराती खेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सीधी सप्लाई होगी। 12 इंची की पाइप लाइन बिछेगी जो कि करीब पांच किलोमीटर लंबी होगी। इसके अलावा योग नगर के लिए अलग से विशेष पाइप लाइन बिछेगी। फिलहाल यहां पर दूसरे स्टेशनों से पानी की सप्लाई आ रही है।
-
ये है पानी कनेक्शनों की स्थिति
शहर फतेहाबाद में पानी के करीब 17,580 कनेक्शन हैं। इसके अलावा सीवरेज के करीब 15 हजार कनेक्शन हैं। शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खैराती खेड़ा से पानी सप्लाई हो रहा है। विभाग की तरफ से शहर में पानी सप्लाई के लिए 15 और 10 एमएलडी के प्लांट बनाए हुए हैं।
- -
शहर में पानी की सप्लाई समय पर पहुंच सके, इसके लिए आरके कॉलोनी में नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इस प्रस्ताव को इसकी मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग