फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A 6-year-old child visiting maternal grandparents was hit by a canter and died; Rahul had gone out with his father on the road after having food.

Fatehabad News: ननिहाल आए 6 वर्षीय मासूम को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत, खाना खाने के बाद पिता के साथ सड़क पर घूमने निकला था राहुल

Thu, 13 Aug 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A 6-year-old child visiting maternal grandparents was hit by a canter and died; Rahul had gone out with his father on the road after having food.
रतिया। गांव नागपुर में वीरवार दोहपर को ननिहाल में आए छह वर्षीय राहुल को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल खाना खाने के बाद अपने पिता के साथ बाहर घूमने के लिए निकला था। इस दौरान कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

नागपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि सिरसा के अलीपुर निवासी राहुल 11 अगस्त को अपने पिता जगसीर के साथ नागपुर स्थित ढाणी में आया था। वीरवार को उसे पिता के साथ वापस लौटना था। जगसीर ने बताया कि दोपहर को वे दोनों खाना खाने के बाद पैदल बाहर सड़क की ओर घूमने निकले थे। इसी दौरान सरदूलगढ़ की तरफ से आ रहे कैंटर ने राहुल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन राहुल को रतिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्ते के नाना राज राम ने बताया कि राहुल अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed