फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A 30 lakh tender for a disputed piece of land on Uklana Road was cancelled by the municipality upon receipt of a court stay order

Fatehabad News: उकलाना रोड पर विवादित जमीन पर 30 लाख का टेंडर, कोर्ट का स्टे सामने आते ही पालिका ने किया रद्द

Fri, 27 Mar 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A 30 lakh tender for a disputed piece of land on Uklana Road was cancelled by the municipality upon receipt of a court stay order
भूना। उकलाना रोड पर विवादित जमीन
भूना। नगरपालिका के तकनीकी शाखा और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही सामने आई है। विवादित जमीन पर पार्क विकसित करने के लिए करीब 30 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया जबकि उक्त जमीन पर पहले से ही कोर्ट का स्टे लागू था।
विज्ञापन


मामला तब सामने आया, जब टेंडर खोलने से पहले शिकायतकर्ता ने नगर पालिका सचिव दीपक कुमार को कोर्ट के स्टे से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए। इसके बाद पालिका अभियंता ने आनन-फानन में टेंडर रद्द कर दिया। उकलाना रोड स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन, जिसका खसरा नंबर 3593 बताया जा रहा है, पहले से विवादित है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कश्मीरी लाल का दावा है कि इस जमीन में उनका भी मालिकाना हक है और इस संबंध में मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार के कार्यान्वयन पर अस्थायी रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद नगरपालिका के इंजीनियर विंग ने जनप्रतिनिधियों के एजेंडे के आधार पर यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क विकसित करने के लिए करीब 30 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कश्मीरी लाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रातों-रात जमीन पर एक प्रतिमा स्थापित कर कब्जा करने का प्रयास किया, जबकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे। पालिका अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि हाउस की मीटिंग में पास एजेंडे के आधार पर पार्क व गलियों के टेंडर जारी किए गए थे। उन्हें उक्त जमीन के विवाद और कोर्ट के स्टे की जानकारी नहीं थी। जैसे ही दस्तावेज सामने आए, टेंडर को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed