फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   970 boxes of liquor being sent from Punjab to Bihar in gas containers were seized

Fatehabad News: गैस के कंटेनर में भरकर पंजाब से बिहार भेजी जा रही 970 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
970 boxes of liquor being sent from Punjab to Bihar in gas containers were seized
पुलिस कब्जे में शराब की पेटिया ओर कन्टेनर। संवाद
टोहाना। भारत पेट्रोलियम लिखे गैस कंटेनर के अंदर से पुलिस ने 970 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी तुलसाराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शराब की पेटियां बठिंडा से सप्लाई हुई थी और बिहार जानी थी। शराब को कुंडली एक्सप्रेस वे तक पहुंचाने की एवज में चालक को 50 हजार रुपये मिलने थे। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कि पंजाब के बठिंडा से अवैध रूप से शराब अन्य राज्य में सप्लाई हो रही है। जिसके बाद एएसआई राजेश कुमार व एचसी जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने हिसार रोड पर गांव समैण से पहले नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पंजाब की तरफ से आ रहे उक्त कंटेनर को रुकवा लिया। पुलिस ने कंटेनर चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि इसमें शराब रखी हुई है लेकिन कंटेनर पूरी तरह से बंद किया गया था। इस पर पुलिस ने कटर की मदद से कंटेनर को कटवाया तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

आरसी से मेल नहीं खाए इंजन और चेसिस नंबर
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक जिस कंटेनर में शराब को लेकर रहा था उसका इंजन नंबर भी आरसी से मेल नहीं खा रहा है। जिसके चलते आरोपी पर धोखाधड़ी की धारा भी लगाई गई है।
-
व्हाट्सअप कॉल पर साथी के संपर्क में था चालक
पूछताछ में आरोपी चालक तुलाराम ने बताया कि रविवार को अपने चालक साथी लिसा राम के कहने पर पंजाबी होटल बठिंडा में खड़े ट्रक को लेकर कुंडली एक्सप्रेस वे पर किसी को सौंपना था। इस काम के लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। पूछताछ में ये भी सामने आया कि चालक की अपने साथी चालक के साथ व्हाट्स अप कॉल पर बात हो रही थी।

-



कंटेनर में बनाए गए थे केबिन
पुलिस ने जिस कंटेनर से शराब की बरामद की है उसमें अलग-अलग केबिन बनाए गए थे। उन केबिन में शराब की पेटियों को रखा गया था। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि जो 970 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है जिनके बैच नंबर भी मिटाए हुए थे। कंटेनर से 330 पेटी रॉयल स्टैग व 640 पेटी रॉयल चैलेंज की बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed