फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   95 players showed their talent in yoga

Fatehabad News: योग में 95 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
95 players showed their talent in yoga
गांव बड़ोपल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते ​​शिक्षा विभाग के
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से फतेहाबाद खंड में करवाई जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन तीन खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। गांव बड़ोपल के स्कूल में हॉकी, गांव बीघड़ के स्कूल में योगा और गांव खैराती खेड़ा में टेबल टेनिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव बड़ोपल में आयोजित हॉकी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं गांव खैराती खेड़ा में योगा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। टेबल टेनिस में 12 स्कूलों के 76 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रतियोगिता में लड़कियों में 52 व लड़कों में 43 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया।
विज्ञापन

----
हाॅकी खेल के परिणाम :
अंडर 14 पुरुष वर्ग हाॅकी में राजकीय उच्च विद्यालय धारनियां ने जीती, अंडर 17 पुरुष वर्ग हाॅकी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ोपल ने जीती, अंडर 19 पुरुष वर्ग हाॅकी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ोपल ने जीती। वहीं अंडर 14 महिला वर्ग हाॅकी में राजकीय उच्च विद्यालय धारनियां ने जीती। अंडर 17 महिला वर्ग हाॅकी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बड़ोपल ने जीती। अंडर 19 महिला वर्ग हाॅकी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बड़ोपल ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ये रहा योग प्रतियोगिता का परिणाम

अंडर- 19 लड़कों में पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ के अंकित ने प्रथम व नीतिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी फतेहाबाद स्कूल के ईंशान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 लड़कों में पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ के तुषार ने प्रथम व भव्य ने दूसरा स्थान। गुरुकुल मताना के निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 लड़कों में पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ के शुभम ने पहला स्थान, गुरुकुल मताना के हर्ष ने दूसरा स्थान, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ के जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं महिला वर्ग में अंडर-19 में पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़ की प्रियंका ने पहला स्थान, एसबीपी डीएवी की हुसनमीत ने दूसरा स्थान व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां की श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां की पूजा ने पहला स्थान, वहीं दूसरे स्थान पर महर्षि दयानंद स्कूल भिरड़ाना की छात्रा नेहा ने दूसरा स्थान, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धांगड़ की रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झलनियां की दीपिका ने पहला, महर्षि दयानंद स्कूल भिरड़ाना की अमरिंदर जोत ने दूसरा स्थान व इसी स्कूल की अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed