फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   934 daughters were born against 1000 boys, the district slipped from first to third place in sex ratio.

Fatehabad News: एक हजार लड़कों मुकाबले जन्मीं 934 बेटियां, लिंगानुपात में पहले से तीसरे स्थान पर खिसका जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
934 daughters were born against 1000 boys, the district slipped from first to third place in sex ratio.
फतेहाबाद। पंजाब-यूपी में गर्भ में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का सक्रिय होने का असर जिले में भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2023 का लिंगानुपात आंकड़ा जारी कर दिया है। जिले में पूरे साल में एक हजार लड़कों के मुकाबले 934 लड़कियों ने जन्म लिया है। जो कि वर्ष 2022 के मुकाबले कम है। वर्ष 2022 में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर था और 950 लिंगानुपात दर्ज किया गया था। लेकिन वर्ष 2023 में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में पलवल का 946 तो पंचकूला का 942 लिंगानुपात रहा है। प्रदेश का लिंगानुपात 916 रहा है।स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद लिंग जांच को लेकर पिछले दिनों और पंजाब और यूपी में रेड कर चुका है। यहां पर लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ भी किया गया। हरियाणा में सख्ती होने के चलते बिचौलिए पंजाब और यूपी में ले जाकर गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को अंजाम दे रहे हैं। हिसार मंडल में सिरसा का 925, हिसार का 914, भिवानी का 907 और चरखी दादरी जिले का 897 लिंगानुपात रहा है। हालांकि लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में प्रशासन की तरफ से मुहिम भी चलाई हुई है। इस मुहिम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से बेटी के जन्म पर उसे 1100 रुपये का शगुन और मिठाई का डिब्बा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के जिलों का ये रहा है लिंगानुपात
जिला लड़के लड़की लिंगानुपात
पलवल 14899 14090 946
पंचकूला 6530 6149 942
फतेहाबाद 8366 7816 934
नूंह 31309 29189 932
गुरुग्राम 25021 23210 928
सिरसा 10661 9864 925
यमुनानगर 12325 11356 921
जींद 10395 9570 921
कैथल 8705 8009 920
पानीपत 15648 14393 920
अंबाला 9613 8836 919
हिसार 18787 17172 914
करनाल 13954 12669 908
भिवानी 10125 9180 907
कुरुक्षेत्र 7930 7185 906
फरीदाबाद 26357 23879 906
झज्जर 6003 5435 905
रेवाड़ी 9799 8788 897
चरखी दादरी 3064 2747 897
सोनीपत 13858 12392 894
महेंद्रगढ़ 6770 6002 887
रोहतक 17217 15198 883
जिले में वर्ष 2023 में रह माह ये रहा है लिंगानुपातमाह लिंगानुपात
जनवरी 954
फरवरी 988
मार्च 884
अप्रैल 879
मई 914
जून 936
जुलाई 960
अगस्त 967
सितंबर 856
अक्टूबर 925
नवंबर 970
दिसंबर 989
ओवरऑल 934

जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
कोट
जिले का लिंगानुपात 934 रहा है। भ्रूण लिंग जांच को लेकर पिछले दिनों पंजाब के बठिंडा में रेड की गई थी। विभाग की तरफ से सख्ती बरती जा रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. निरपाल, नोडल अधिकारी पीएनडीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed