फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   91.65 per cent students took the Level 1 exam at 12 centres.

फतेहाबाद: 12 केंद्रों पर 91.65 फीसदी छात्रों ने दी लेवल एक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
91.65 per cent students took the Level 1 exam at 12 centres.
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को बुनियाद योजना के तहत लेवल एक की प्रवेश परीक्षा ली गई। जिले में खंड स्तर पर बनाए गए 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर 91.65 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एडमिट कार्ड न होने पर भी शिक्षा विभाग ने आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की अनुमति दी।
विज्ञापन

जिले से बुनियाद योजना के लिए 4576 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 4194 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने टीम के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग ने पहले ये परीक्षा सात फरवरी को लेनी थी लेकिन एडमिट कार्ड जारी न होने के चलते इसे 10 फरवरी को ली गई। अधिकारियों की माने तो 17 फरवरी को परिणाम जारी हो सकता है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर ये विद्यार्थी पहुंचे परीक्षा देने
परीक्षा केंद्र कुल विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे
जीएमएसएसएसएस भट्टूकलां 465 422
जीएमएसएसएसएस भूना 446 409
जीजीएसएसएस भूना 430 376
जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद 384 365
जीजीएसएसएस फतेहाबाद 375 350
जीजीएसएसएस भोडिय़ा खेड़ा 365 343
जीएमएसएसएसएस जाखल 235 224
जीएमएसएसएसएस रतिया 372 320
जीजीएसएसएस रतिया खंड एक 396 361
जीजीएसएसएस रतिया खंड दो 415 372
जीएसएसएस टोहाना 325 307
जीजीएसएसएस टोहाना 368 345
तीन केंद्रों पर मिलेगी चयनित छात्रों को कोचिंग
शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से बुनियाद योजना के लिए आवेदन लिए थे। लेवल एक की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की लेवल दो की परीक्षा की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को तीन सेंटरों पर कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए फतेहाबाद और टोहाना के सरकारी स्कूल में केंद्र चल रहे हैं। विभाग ने भूना में केंद्र शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अभी फिलहाल 152 विद्यार्थी कोचिंग ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा शिक्षा विभाग
बुनियाद योजना के तहत शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है। कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी।

कोट
बुनियाद योजना के तहत लेवल एक की प्रवेश परीक्षा 12 केंद्रों पर ली गई। 91.65 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी है। जल्द ही परिणाम जारी हो जाएगा। इसके बाद पास विद्यार्थी लेवल दो की परीक्षा दे पाएंगे।
-मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed