फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कबड्डी महाकुंभ : भिवानी के लड़कों ने सिरसा को हराया, फतेहाबाद की लड़कियों ने हिसार को किया पस्त

कबड्डी महाकुंभ : भिवानी के लड़कों ने सिरसा को हराया, फतेहाबाद की लड़कियों ने हिसार को किया पस्त

Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी महाकुंभ : भिवानी के लड़कों ने सिरसा को हराया, फतेहाबाद की लड़कियों ने हिसार को किया पस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद में चल रही चौथी हरियाणा राज्य इंटर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेशभर के कॉलेजों से आई पुरुष व महिला वर्ग की टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने भाग लिया और मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद डॉ. वीना गोदारा, अर्जुन अवार्डी कृष्ण गोदारा, अर्जुन अवार्डी रमेश कुमार व प्रमुख समाजसेवी देवीदयाल तायल थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम एजुकेशन सोसायटी के सचिव विनोद मेहता एडवोकेट ने की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास व आयोजन सचिव डॉ. रामगोपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
दूसरे दिन ये रहे परिणाम
दूसरे दिन हुए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने जेसीडी सिरसा को, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने एसए जैन महाविद्यालय अंबाला को, राजकीय महाविद्यालय बावल ने राजकीय महाविद्यालय सिवानी को, राजकीय महाविद्यालय दुबलधन ने आईजी पीजी कॉलेज पानीपत को व आरबीएस थानावास ने राजकीय महाविद्यालय सफीदों को शिकस्त दी। महिला वर्ग में एमएम कॉलेज फतेहाबाद ने राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार को, वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक ने महिला कॉलेज भोडिय़ाखेड़ा को, आरजीएम उचाना ने महिला कॉलेज रोहतक को, राजकीय महाविद्यालय बहू ने राजकीय महाविद्यालय भूना को व राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी ने आईजीएमएस कैथल को हराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि खिलाड़ियों में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। अनुशासन में रहकर ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राजीव बत्रा, सचिव विनोद मेहता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, उपप्रधान अशोक तनेजा, गर्वनिंग बॉडी सदस्य सुनील सचदेवा, पीएनबी से अनिल कुमार मीणा, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. हवा सिंह, प्रो. एलिजा कुंडू, विरेन्द्र शर्मा, जेसीडी के रजिस्ट्रार सुधांशु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed