फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेरा मुखी पर फैसला आज, जिले में पहुंची बीएसएफ कंपनी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा में 4 डीएसपी सहित 500 पुलिसकर्मी तैनात

डेरा मुखी पर फैसला आज, जिले में पहुंची बीएसएफ कंपनी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा में 4 डीएसपी सहित 500 पुलिसकर्मी तैनात

Thu, 17 Jan 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी पर फैसला आज, जिले में पहुंची बीएसएफ कंपनी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा में 4 डीएसपी सहित 500 पुलिसकर्मी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर वीरवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में आने वाले सीबीआई कोर्ट के फैसले को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की सभी आपातकालीन सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी बीएसएफ व पुलिस की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा जिला उपायुक्त जेके आभीर ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 9 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं तथा पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने चार डीएसपी तथा 12 इंस्पेक्टरों सहित कुल 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के लिए जिले में कुल 16 नाके लगाए गए हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त जेके आभीर ने बुधवार को कर्मचारियों की बैठक लेकर भी अन्य दिशा-निर्देश दिए।
किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिए जाएंगे सड़क व रेल मार्ग: डीसी
अधिकारियों की बैठक में जिला उपायुक्त जेके आभीर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में जिले के सड़क व रेल मार्ग बाधित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शरारत करने वाले के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध किए हैं और हर प्रकार से नजर रखी जा रखी है।।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही कड़ी निगरानी
डेरा मुखी पर आने वाले फैसले के चलते जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है और यदि कोई असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करते पाया गया तो उसके खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें और बिना कोई कारण के मुख्यालय न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थों की खुली बिक्री पर रोक
कोर्ट के फैसले के चलते जिले में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों जैसे की पैट्रोल इत्यादि की खुली बिक्री पर रोक लगाने व अधिक मात्रा में तेल की आपूर्ति न देने की हिदायत भी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। कोई भी पेट्रोल पंप संचालक वाहनों में ईंधन डालने के अलावा बोतल, बर्तन या किसी अन्य साधन में ईंधन नहीं देगा।
इन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया है। इसके तहत बैंक, टे्रजरी, बस स्टैंड, पावर हाउस, रेलवे स्टेशन, जलघर, तहसील कार्यालयों इत्यादि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं और उक्त स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन
जिला प्रशासन किसी भी समस्या से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले में 16 पुलिस नाके व 9 नोडल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। पुलिस व जिला प्रशासन आपसी समन्वय से काम करेगा। इस संदर्भ में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।’
डा. जेके आभीर, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed