फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद की छात्राओं ने केरल में मचाई धूम

फतेहाबाद की छात्राओं ने केरल में मचाई धूम

Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की छात्राओं ने केरल में मचाई धूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से 21 दिसंबर से 2 जनवरी तक केरल के चेरथला में समुद्र के समीप लगाए गए एडवेंचर कैंप के दौरान अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियों से फतेहाबाद की छात्राओं ने सबका दिल जीत लिया।
कैंप में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीघड़ की 9 छात्राओं शबनम, प्रियंका, कुसुम, अन्नु, राजरानी, सोनिया, अनु, मन्जू रानी व सीमा के साथ विद्यालय की पीटीआई नीलम को जाने का अवसर मिला जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी रोही के शिक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश कादियान पंचकूला के स्टाफ की ओर से गए थे। विद्यालयों के करीब 200 प्रतिभाशाली छात्राओं व 22 अध्यापिकाओं ने इस कैंप में भाग लिया। केरल में बच्चों को समुद्र, झरने, कई झीलें, टापू, पर्यटन स्थल दिखाए गए। मछुआरों के गांव तथा वहां की संस्कृति व प्रकृति से बच्चों का परिचय करवाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से हुआ।
विज्ञापन

कादयान ने बताया कि बीघड़ स्कूल, फतेहाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करके तीन अवार्ड जीते। रंगोली में बीघड़ की टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रही जबकि एकल नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यापिका नीलम को श्रेष्ठ टीम के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने कहा कि हमें इन बच्चों पर गर्व है, जिन्होंने केरल में जाकर जिले का नाम रोशन किया है। मौलिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुण्डू, उपजिला शिक्षा अधिकारी भागीरथ पंवार, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वोहरा तथा अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों व मुख्याध्यापक सुरेंद्र गक्खड़, सहयोगी अमर मोंगा को बधाई दी। केरल एडवेंचर कैंप में गए शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव प्रसाद ने इन बच्चों की विशेष रूप से सराहना की तथा कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार ने बीघड़ की छात्राओं, अध्यापिका नीलम व ओमप्रकाश कादयान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed