{"_id":"5c2e5cbfbdec2256da2300dc","slug":"91546542271-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने बनावाली में रखी गौशाला की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने बनावाली में रखी गौशाला की आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव बनावाली में स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और ग्राम पंचायत बनावाली के सौजन्य से बन रही गोशाला का शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. जेके आभीर थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गौभक्त विनोद तायल व अशोक भुक्कर ने की।
डॉ आभीर ने इसे एक सामाजिक पहल बताते हुए चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया और कहा कि अब गांव के नंदी और गोमाता को भी गांव में ही बेहतर संरक्षण, देखभाल का मौका मिलेगा। उन्होंने गांव के युवा वर्ग को आह्वान किया कि वे गोसेवा, श्रमदान के प्रति रुचि, भावना, सेवा का अवसर लेते हुए अपने आप को नशे से दूर रखें। उपायुक्त ने गोसेवा को मानवता की बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं की सेवा करके हम पुण्य: के भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस गोशाला का निर्माण जल्द से जल्द करवाए और इसमें गायों की सेवा कर परमार्थ कमाएं। इस मौके पर सरपंच रामूर्ति फोगाट, पूर्व सरपंच जय सिंह, महाबीर, प्यारे लाल, गोशाला प्रधान मेवा सिंह, ईश्वर सिंह, श्यो सिंह, रोहताश लेगा आदि उपस्थित थे।