{"_id":"5b71cf6342c79229ea3c814c","slug":"91534185315-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी रचाओ और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं को बनाना प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पैटर्न डा. सिवाच ने अपने भाषण से किया। उन्होंने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और इसे श्रावण मास में सभी के दिलों में उत्साह तथा उमंग भरने का त्यौहार बताया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी रंग बिंरगी पोशाकों में आए हुए थे।
संस्था के सदस्य रमनदीप सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य डा. विजय सिंह चौहान ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी। पंजाबी की शिक्षिका चरणप्रीत कौर ने भी भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया तथा हिंदी के शिक्षक प्रदीप शर्मा ने अपनी कविता से सभी का मनोरंजन किया। अंत में संस्था के संरक्षक डा. विरेन्द्र सिंह सिवाच एवं संस्था के सदस्य रमनदीप सिंह व प्राचार्य डा. विजय सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कमलदीप सिंह, अमनदीप कौर व समस्त स्टाफ मौजूद था।