फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आशा वर्कर्स के बाद अब मिड डे मील वर्कर्स खोलेंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, 20 को फतेहाबाद में करेंगी प्रदर्शन

आशा वर्कर्स के बाद अब मिड डे मील वर्कर्स खोलेंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, 20 को फतेहाबाद में करेंगी प्रदर्शन

Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर्स के बाद अब मिड डे मील वर्कर्स खोलेंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, 20 को फतेहाबाद में करेंगी प्रदर्शन
आशा वर्कर्स के बाद अब मिड डे मील वर्कर्स खोलेंगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, 20 को फतेहाबाद में करेंगी प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । आशा वर्करों के बाद अब मिड डे मील वर्करों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समझौते का नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए वर्कर्स 20 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। यह फैसला मिड डे मील वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया। जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने बताया कि 20 मार्च को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षामंत्री व विभाग के अधिकारियों से मिला था। बातचीत के बाद सरकार की तरफ से 1 हजार रुपये की बढोतरी की एकतरफा घोषणा कर दी थी जिससे मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सहमत नहीं था। सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है जिससे मिड डे मील वर्करों में रोष है। यूनियन ने सरकार के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है। सीटू जिला सचव ने बताया कि सरकार मिड डे मील वर्करों का शोषण कर रही है। पिछले 9 वर्ष में केन्द्र सरकार ने मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। यही नहीं मिड डे मील वर्कर्स को कई-कई महीनों तक वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी करवाने व अन्य समस्याओं को लेकर जिलेभर की मिड डे मील वर्कर्स द्वारा 20 जून को फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन कर सरकार को मांग पत्र भेजा जाएगा। मीटिंग को शीला लहरियां, पुष्पा रतिया, चन्द्र समैण, गीता ढिंगसरा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed