{"_id":"598211824f1c1bb4068b4709","slug":"91501696386-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर में फोरलेन में आ रही दुकानों को आज हटाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर में फोरलेन में आ रही दुकानों को आज हटाएगा प्रशासन
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियापुर में फोरलेन में आ रही दुकानों को आज हटाएगा प्रशासन
फतेहाबाद।
गांव दरियापुर में फोरलेन के रास्ते में आ रही दुकानों को हटाने के लिए बुधवार को प्रशासनिक अमला गांव दरियापुर पहुंचा। प्रशासनिक टीम का नेतृत्व तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ कर रही थी। हालांकि पीड़ित दुकानदारों ने इस संदर्भ में समय दिए जाने की मांग की तो तहसीलदार ने उन्हें वीरवार तक दुकानें खाली करने का आदेश दिया है, ऐसा ना करने की सूरत में वीरवार को दरियापुर में एक अभियान चलाकर दुकानें तोड़ दी जाएंगी। बुधवार को दरियापुर में प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था। सुरक्षा के मद्देनजर सदर पुलिस की एक टीम और दुकानों को ढहाने के लिए जेसीबी भी उनके साथ थी। तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ ने बताया कि उक्त दुकानदार दो बार कोर्ट में अपील करके बढ़ा हुआ मुआवजा ले चुके हैं जबकि दुकानदारों का तर्क था कि उनका केस अभी कोर्ट में मुआवजा बढ़ाने के लिए है। अब वीरवार को प्रशासन ये दुकानें ढहा सकता है।