{"_id":"5945728b4f1c1b615d8b45b7","slug":"91497723531-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विभिन्न संगठनों के 11 पदाधिकारी और 60 अज्ञात किसान शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
मंदसौर हिंसा के विरोध एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर रोड जाम करने वाले 71 लोगों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनमें अखिल भारतीय किसान सभा, किसान यूनियन, सीटू, जाट संघर्ष समिति, सीआईएम (माकपा) 11 सदस्याें समेत 60 अज्ञात किसान शामिल हैं।
पुलिस ने एएसआई राजपाल की शिकायत पर भाकियू के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल, जगदीश निवासी पारता, विष्णुदत्त निवासी भट्टूकलां, छत्रपाल निवासी नथवान, रामकुमार बहबलपुरिया, हंसराज सिवाच निवासी गोरखपुर, मदन सिंह, अजय सिंह निवासी ढाणी भोजराज, अंग्रेज निवासी बुआन, रघुवीर निवासी नहला, नरेश कुमार निवासी जांडली कलां व अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने, आमजन को परेशान करने और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ था।