फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   91.22 per cent candidates took the exam for coaching

फतेहाबाद: कोचिंग के लिए 91.22 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
91.22 per cent candidates took the exam for coaching
फतेहाबाद में सुपर-100 की परीक्षा को लेकर निरीक्षण करते हुए अधिकारी।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना को लेकर मंगलवार को पहले चरण की परीक्षा आयोजित करवाई गई। जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 91.22 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के लिए जिले भर के 2275 छात्रों ने आवेदन किए थे लेकिन 2256 छात्रों ने ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किए है और इसमें 2058 छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जाखल खंड के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने टोहाना में परीक्षा केंद्र बनाया था। सुपर-100 योजना के तहत मेरिट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रेवाड़ी में विकल्प फाउंडेशन द्वारा जेईई और नीट की दो साल तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। पहले ये कोचिंग प्रदेश के पांच जिलों में दी जा रही थी। रेवाड़ी को छोड़कर अन्य केंद्रों को विभाग ने बंद कर दिया है। अब सिर्फ रेवाड़ी में ही कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
खंड परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे
भट्टूकलां जीएमएसएसएस भट्टूकलां 270 244
भूना जीजीएसएसएस भूना 396 344
फतेहाबाद जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद 563 522
रतिया जीएमएसएसएसएस रतिया 421 386
टोहाना जीएसएसएस टोहाना 312 278
टोहाना जीजीएसएसएस टोहाना 294 284
पहले चरण का 28 फरवरी को जारी हो सकता है परिणाम :
सुपर 100 योजना के तहत प्रथम स्तर की आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी को जारी हो सकता है। परीक्षा परिणाम में पास होने वाले विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुपर-100 योजना को लेकर प्रथम चरण की मंगलवार को परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में 91.22 फीसदी छात्र शामिल हुए। 28 फरवरी तक परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है। जो छात्र मेरिट में आएंगे उन्हें विभाग निशुल्क कोचिंग देगा।
-मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed