फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   90% work of 12.5 MVA power substation in village Majra is complete, will start soon

Fatehabad News: गांव माजरा में 12.5 एमवीए के बिजली उपकेंद्र का 90 फीसदी काम पूरा, जल्द होगा शुरू

Mon, 16 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
90% work of 12.5 MVA power substation in village Majra is complete, will start soon
फतेहाबाद में ​स्थित बिजली निगम का कार्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव माजरा में 12.5 एमवीए के बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। इस उपकेंद्र पर 5 करोड़ की राशि खर्च होगी। उपकेंद्र के बनने से गांव माजरा, बरसीन और बिसला आदि के 5000 से अधिक लोगों को फायदा होगा।
वहीं इससे फतेहाबाद शहर के फीडर पर लोड कम होगा। माजरा के उपकेंद्र के लिए कर्मचारी स्थापित करने के लिए निगम की ओर से तैयारी की जा रही है। वहीं इसके निर्माण के बाद उपभोक्ताओं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। बता दें कि फतेहाबाद बिजली निगम की ओर से जिले में 11 उपकेंद्रों का निर्माण होना है। इसके लिए 38 करोड़ रुपये की लागत होगी, जिसमें से झलनिया में 10 एमवीए उपकेंद्र शुरू चुका है।
विज्ञापन

वहीं बाकी 10 उपकेंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। इनमें से माजरा उपकेंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जिसके कारण इसको जुलाई माह में शुरू होगा। उपकेंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीणों को कम वोल्टेज की कमी से राहत मिलेगी। इनके चालू होते ही ट्यूबवेलों की बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वहीं बिजली लाइनों की लंबाई भी कम होगी। इससे फायदा यह होगा कि फाल्ट का जल्द पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों से दूर-दराज की ढाणियों तक भी बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। वहीं तकनीकी खराबी होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नहीं काटनी होगी। प्रदेश सरकार ने जगमग योजना के तहत प्रत्येक गांव और ढाणी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की योजना के तहत निर्णय लिया है इनके बनने से इसे पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।
---

अप्रैल में शुरू हुआ था काम
जिन जगहों पर उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं वहां पर लो-वोल्टेज की समस्या रहने का साथ पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति भी नहीं होती थी। ऐसे में निगम ने क्षेत्र के 70 गांवों के योजना बनाकर इसे सिरे चढ़ाने का कार्य किया। इसके पूरा होने के बाद तकनीकी दिक्कतों के साथ आमजन को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति भी मिलेगी। इस योजना पर कार्य अप्रैल 2024 में शुरू हुआ था। इसके चलते अब निर्माण पूरा होने को है।



:: बिजली उपकेंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। इनके शुरू होने पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। ग्रामीणों की लो-वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी। काम का जल्द पूरा करवाने करवाने की कोशिश जारी है।

-वरुण मेहता, एसडीओ कंस्ट्रक्शन, डिवीजन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed