फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   90 kg ganja recovered from two youths riding a truck

Fatehabad News: ट्रक सवार दो युवकों से 90 किलोग्राम गांजा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
90 kg ganja recovered from two youths riding a truck
टोहाना। सीआईए टीम ने एक ट्रक से 90 किलो गांजा बरामद कर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीआईए टीम एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान नई अनाज मंडी के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जींद निवासी सुनील व प्रेमनगर निवासी तुषार अपने ट्रक के केबिन में गांजा लेकर नया बाईपास टोहाना पर खड़ा है और बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के केबिन में पांच कट्टे रखे दिखाई दिए। पुलिस ने जब इनको नीचे उतारकर चेक किया तो इनमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने जब पांचों कट्टों की जांच की तो चार कट्टे में 20-20 किलो व एक कट्टे में 10 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed