{"_id":"688123694e015e0d2c0142aa","slug":"90-buses-will-take-the-candidates-from-the-new-bus-stand-to-the-examination-center-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137410-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अभ्यर्थियों को नए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी 90 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अभ्यर्थियों को नए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी 90 बसें
Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड।
फतेहाबाद। जिले में 26-27 जुलाई को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से 90 बसों पर ये जिम्मेदारी दी गई है। रोडवेज की ओर से दी जाने वाली इस सुविधा को शटल बस सेवा कहा गया है। जो अभ्यर्थियों को बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाएंगी। इनमें 40 बसें पुराना बस स्टैंड से, 35 बसें नए बस स्टैंड से, 10 बसें पुराना बस स्टैंड रेस्ट हाउस के पास से, और 5 बसें भुना बस स्टैंड से उपलब्ध होंगी। वहीं, कुल 4 बसें टोहाना बस स्टैंड से, 12 बसें रतिया बस स्टैंड से, और 11 बसें जाखल बस स्टैंड से उपलब्ध होंगी।
--
सभी बसों पर लगेंगे रूट चार्ट
जिले से दूसरे जिले व शटल सर्विस में लगी सभी बसों पर रूट चार्ट लगाया जाएगा। ताकि कोई भी अभ्यर्थी गलत जगह पर न चला जाए। वहीं रोडवेज की ओर से शटल सर्विस के दौरान निजी स्कूल बस का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं लोकल रूट पर रोडवेज की ओर से सिर्फ 20 बसें ही चलाई जाएगी।
-- -
रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल का हुआ तबादला
रोडवेज महाप्रबंधक अजय दलाल का तबादला हो गया है। अब गायत्री अहलावत को रोडवेज महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ मुख्यालय की ओर से तबादले को लेकर पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में गायत्री अहलावत को फतेहाबाद रोडवेज का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।