फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 roadways buses left with examinees at 4 am

Fatehabad News: सुबह 4 बजे परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुईं 9 रोडवेज बसें

Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
9 roadways buses left with examinees at 4 am
फतेहाबाद। ग्रुप सी की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से 21 बसों का प्रबंध किया गया। मगर सोमवार सुबह 9 बसें में ही अभ्यर्थी गए। अन्य 13 बसों को रोडवेज अधिकारियों ने सामान्य रूटों पर ही भेजा। सुबह 4 बजे रोडवेज बसों में अभ्यर्थी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सुबह 6 बजे आखिरी बस को रवाना करने के बाद जब अभ्यर्थी नहीं मिले तो बाकी बसों को ग्रामीण रूटों पर सामान्य सवारियों के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नौ में से दो-दो बसें पंचकूला व पानीपत जबकि एक-एक बस कैथल, करनाल, कुुरुक्षेत्र के लिए भेजी गई। अभ्यर्थियों ने रोडवेज की बसों के बजाय अपने निजी वाहनों से जाने में ही ज्यादा दिलचस्पी ली। दूसरी बस को अन्य रूट पर रवाना किया गया। गौरतलब है कि जिले से सोमवार को 1100 से अधिक अभ्यर्थी अलग-अलग केंद्रों पर गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी 11 बसें ही गई थीं
स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटरों पर जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए सरकार ने प्रदेश के हर रोडवेज डिपो से अभ्यर्थियों के लिए बसों का प्रबंध किया गया था। फतेहाबाद से रविवार को भी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 29 बसों का प्रावधान किया था। मगर 11 बसों को ही भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए 21 बसों का प्रबंध किया गया था। मगर अभ्यर्थियों के लिए 9 बसों को भेजा गया। बाकी बसें अन्य रूटों पर चलाई गई।
शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed