फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 people including a young man from Canada found infected

कनाडा से आए युवक समेत 9 लोग संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
9 people including a young man from Canada found infected
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया या फिर ये भी कहा जा सकता है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की दस्तक हो गई है। मंगलवार को जिले में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में तीन-तीन और रतिया, भट्टू व जाखल में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिले में फिलहाल 13 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रतिया के गांव खुनन में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक 30 दिसंबर को कनाडा से यहां लौटा था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। अब परिवार और संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। फतेहाबाद के मॉडल टाउन में एक ही परिवार के 30 वर्षीय युवती और 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा फतेहाबाद के भीमां बस्ती निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक पिता को दवाई दिलवाने दिल्ली गया था और लौटने पर तबीयत खराब होने पर सैंपल दिया था। जाखल क्षेत्र में 21 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली है। भट्टू में 50 साल का साधु कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

टोहाना में बंगलुरू से लौटी युवती संक्रमित
टोहाना में कोरोना संक्रमित तीन लोग मिले हैं। बंगलुरू से लौटी 18 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली है। बताया जा रहा है कि युवती विदेश से आई है और उसके बाद बंगलुरू में रुकी थी। ओमिक्रॉन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी निवासी 25 साल का युवक और 29 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टीक अब करेगी सैंपलिंग, शेडयूल जारी
दिन जगह
5 जनवरी लालबत्ती चौक
6 जनवरी आरटीओ पासिंग
7 जनवरी नजदीक बस स्टैंड
8 जनवरी थाना रोड
10 जनवरी जवाहर चौक
11 जनवरी लालबत्ती चौक
12 जनवरी लालबत्ती चौक
13 जनवरी आरटीओ पासिंग
14 जनवरी नजदीक बस स्टैंड
15 जनवरी लालबत्ती चौक
50 फीसदी से कम सैंपलिंग, नहीं आई रैपिड एंटीजन किट
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेढ़ हजार सैंपल लेने के आदेश जारी कर रखे है, लेकिन यहां 50 फीसदी से भी कम सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में 606 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 545 सैंपल शामिल है। अहम बात यह है कि रैपिड एंटीजन किट का स्टॉक ही नहीं है। जिले में अब तक 3.62 लाख सैंपल लिए जा चुके है इसमें 17851 संक्रमित मिल चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.21 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed