फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 more tenants of city council will get ownership

Fatehabad News: नगर परिषद के 9 और किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
9 more tenants of city council will get ownership
फतेहाबाद। नगर परिषद के 20 साल पुराने किरायेदारों को मालिकाना हक मिलना शुरू हो गया है। पहला चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण में 9 दुकानदारों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के पास दूसरे चरण में 16 फाइलें आई थी, इसमें से पांच फाइलों को नगर निकाय अधिकारियों ने शर्तें पूरी न करने के चलते रद्द कर दिया है और 9 किरायेदारों के नाम दुकान की रजिस्ट्री करवाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने दो आवेदनों पर अभी फैसला नहीं लिया है, इन फाइलों को पेंडिंग रखा गया है। कलेक्टर रेट के हिसाब से राशि भरकर किरायेदार दुकान का मालिकाना हक ले सकते हैं। नगर परिषद पहले फेज में 22 दुकानों की रजिस्ट्री करवा चुका है। नगर परिषद की सबसे ज्यादा दुकानें ऑटो मार्केट और पालिका बाजार में है।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर में यहां हैं दुकानें
मार्केट दुकानें
पालिका बाजार 30
ऑटो मार्केट 100
बीघड़ रोड 4
जवाहर चौक 3
भीमां बस्ती 3
थाना रोड 19
लालबत्ती से फव्वारा चौक 22
देवीलाल मार्केट 17
हिसार-सिरसा रोड 18
मलकीयत नगर परिषद के नाम न होने से नहीं मिल रहा मालिकाना हक
मोबाइल मार्केट की दुकानें नगर परिषद की है लेकिन यहां के किराएदारों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। इस क्षेत्र की मलकीयत स्वास्थ्य विभाग के नाम है। इसके चलते नगर परिषद संबंधित किरायेदारों को मालिकाना हक नहीं दे पा रहा है। यहां अधिकतर दुकानें मोबाइल रिपेयरिंग और सेल-परचेज से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद के 20 साल पुराने किरायेदारों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे फेज में 16 आवेदन आए थे, इसमें से 9 को ही अनुमति मिली है। इनके नाम रजिस्ट्री करवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed