फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 lakh saplings being prepared in Badopal nursery for monsoon season

Fatehabad News: मानसून सीजन के लिए बडोपल नर्सरी में तैयार हो रहे 9 लाख पौधे

Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
9 lakh saplings being prepared in Badopal nursery for monsoon season
गांव बड़ोपल में मानसून में लगाए के वन विभाग की नर्सरी में उगाए गए पौधें।
फतेहाबाद। जिले में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए वन विभाग ने मानसून सीजन से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। साल 2025-26 में लगाने के लिए नर्सरियों में पौध तैयार करने और पौधरोपण के लिए टेंडर नए वित्त वर्ष में किए जाएंगे। वन विभाग ने इस साल जिले में मानसून सीजन में 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 3 लाख 50 हजार पौधे लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। वहीं जिले के किसानों के लिए पांच लाख क्लोन सफेदे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक लाख पौधे अतिरिक्त तैयार किए गए हैं। जिसके लिए वन विभाग ने गांव बडोपल की नर्सरी में पौध तैयार करने की प्रकिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में वन क्षेत्र पूरे प्रदेश में सबसे कम है। यह 2,538 वर्ग किलोमीटर हिस्सों में फैला हुआ है। खासतौर पर वन विभाग की जमीन पर ही वन क्षेत्र है। ऐसे में इस बार पिछले दो वर्षों से वनक्षेत्र बढ़ाने व जिले में हरियाली लाने के लिए वन विभाग मेगा प्लान बना रहा है। वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वन विभाग ने पिछले दो साल में लगाए पौधे
वन विभाग ने जिले में साल 2023 में 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया था, लेकिन बाढ़ की वजह से 2 लाख के करीब पौधे पानी में बह गए थे। जिसके बाद साल 2024 में इन पौधों की पूर्ति करने के लिए विभाग पहले से ही तैयार है। इस बार 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु विभाग ने इससे ज्यादा साढ़े 10 लाख पौधे लगाए हैं। वहीं इस वर्ष के लिए 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें साढ़े 3 लाख पौधे जनता व विभिन्न विभागों में निशुल्क बांटे जाएंगे। इसमें से वन विभाग एक लाख पौधे स्कूलों में, एक लाख आम जनता को, 50 हजार ग्राम पंचायतों को और एक लाख पौधे सरकारी विभागों में वितरित करेगा।


:: वन विभाग द्वारा जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं। इस बार चंडीगढ़ विंग के द्वारा सभी जिलों के वन क्षेत्र की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उम्मीद है कि चलाई जा रही मुहिम से जिले के वन क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस वर्ष के लिए विभाग की ओर से 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed