फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 lakh cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
9 lakh cheated in the name of sending abroad
रतिया। रतिया पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख रुये ठगने के आरोप में वार्ड नंबर 3 निवासी सुरेंद्र सूद की शिकायत और कोर्ट के आदेशों पर वार्ड नंबर 9 निवासी जगराज सिंह व उसकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सूद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह रतिया नगर पालिका में ठेकेदारी का कार्य करता है और अपने बेटे हनी सूद को विदेश भेजने की प्लानिंग कर रहा था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर 9 निवासी जगराज सिंह भी उसका परिचित था और वह अपने आप को नगर पालिका उप चेयरमैन का प्रतिनिधि बताता था और अक्सर नगरपालिका में आता रहता था और उसको भी उसकी प्लानिंग के बारे में जानकारी थी। सुरेंद्र ने बताया कि जगराज सिंह उससे मिला और बताया कि उसके विदेश भेजने वाले काफी जानकार हैं तथा अपने संपर्कों के चलते उसके बेटे हनी सूद को विदेश कनाडा भेज देगा। शिकायतकर्ता ने बताया विश्वास के चलते पहले उसने तीन लाख रुपये जगराज सिंह की बेटी के अकाउंट में डाल दिए जो कि उसने कुछ समय बाद वापस कर दिए। सुरेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जगराज सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 18 लाख रुपये की मांग की और आधे एडवांस में देने की बात कही जिस पर उसने 19 जनवरी 2019 को आधे 9 लाख रुपये की पेमेंट चेक द्वारा उसे दे दी और लड़के हनी के असली डॉक्यूमेंट भी जगराज को सौंप दिए लेकिन पेमेंट लेने के बावजूद भी जगराज सिंह ने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा। जिसको लेकर वह कई बार जगराज सिंह से मिला और कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन जगराज सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया कई बार उसे धमकी भी दी पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर जगराज सिंह व उसकी बेटी के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed