फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   85 thousand car riders showing pistol robbed by miscreants

पिस्तौल दिखाकर कार सवार बदमाशों ने लूटे 85 हजार

Sat, 06 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टोहाना के  हिसार-चंडीगढ रोड पर कार लिए खड़े तीन युवकों ने एक कार सवार को रुकने का इशारा किया। रुकने पर युवकों ने कार सवार को रास्ता बताने के लिए कार से बाहर बुलाया।

कार सवार के बाहर निकलते ही युवकों ने कार सवार के सिर पर पिस्तौल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। तीन युवक कार सवार के पास मौजूद 85 हजार रुपये, लाइसेंस और उसका पैन कार्ड लेकर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कमालवाला निवासी बलवंत ने गुरुवार रात को दस बजे टोहाना स्थित अपनी दुकान किसान पाइप स्टोर बंद कर कार से अपने घर गांव कमालवाला जा रहे थे। तभी अचानक नरवाना रोड पर एक  युवक अपनी कार के पास खड़ा था। जिसने बलवंत की कार को रुकवाकर उससे धमतान गांव में जाने के लिए रास्ता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बलवंत उसे रास्ता बताने के लिए कार से उतरा तो पीछे से दो युवकों ने उसकी कान पर पिस्तौल तान दी और जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। बलवंत ने जब विरोध किया तो उन्होंने उसके  सिर पर पिस्तौल के हत्थे से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी जेब से 85 हजार रुपये निकाल लिया।


बलंवत के अनुसार उक्त युवक कागजात, लाइसेंस, पैनकार्ड भी साथ में ले गए। बलवंत को टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बलवंत के ब्यान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed