{"_id":"64cbe679e6c189f3120122a8","slug":"8398-farmers-of-179-villages-in-the-district-have-registered-crop-loss-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-3170-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 179 गांवों के 8398 किसानों ने दर्ज करवाया फसल का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 179 गांवों के 8398 किसानों ने दर्ज करवाया फसल का नुकसान
विज्ञापन
फतेहाबाद।प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर बाढ़ व बारिश से फसल खराबे के साथ-साथ अब लोगों के मकान व पशुओं के नुकसान की जानकारी देने का भी विकल्प खोल दिया है। हालांकि, वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लांच किए गए पोर्टल के नए स्वरूप को खोलने में परेशानी झेलनी पड़ी। नए स्वरूप का पोर्टल खुल ही नहीं पाया। इस कारण बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा मकान या पशुओं के नुकसान की जानकारी नहीं दी जा सकी। वहीं, खराब फसल का अब तक जिले के 179 गांवों के 8398 किसान ब्योरा दे चुके हैं। इन किसानों की 64761 एकड़ का पंजीकरण पोर्टल पर हुआ है।गौरतलब है कि सरकार ने पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा व ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 31 जुलाई तक खोला था, ताकि बारिश व बाढ़ के कारण हुए फसल खराबे के लिए किसान आवेदन कर सकें। अब सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के नए स्वरूप को लांच करते हुए इसे 10 अगस्त तक खोल दिया है। इस पोर्टल में सरकार ने अब बाढ़ से प्रभावित हुए घरों, पशुओं के लिए नया ऑप्शन भी दिया है। बाढ़ के कारण जिन लोगों के घरों, पशुओं व अन्य हानि हुई है तो वह इसके लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। वीरवार को सीएससी सेंटरों पर फसल खराबे के आवेदन तो आए, लेकिन ग्रामीणों ने घरों व पशुओं को हुए नुकसान के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है।
पटवारियों की वेरिफिकेशन का काम भी जारी
किसानों द्वारा पंजीकरण करवाने के साथ साथ ही पटवारियों द्वारा वेरिफिकेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले के किसानों द्वारा नुकसान के दिए गए 64761 एकड़ के आंकड़े में से 11538 एकड़ की वेरिफिकेशन पटवारी कर चुके हैं। आगामी दिनों में भी वेरिफिकेशन का काम जारी रहेगा।
-- -- -- -- -
फसल खराबे के लिए तहसील-उपतहसील से आए किसानों के आवेदन
खंड गांव किसान फसल खराबा
रतिया 66 3357 26048 एकड़
फतेहाबाद 40 2035 16030 एकड़
जाखल 21 1999 14511 एकड़
कुलां 15 695 5206 एकड़
टोहाना 17 334 2276 एकड़
भट्टू कलां 14 132 690 एकड़
भूना 6 8 19 एकड़
कोट
बाढ़ व बारिश से हुए नुकसान की किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानकारी दे सकते हैं। अब तो बाढ़ के कारण मकानों व पशुओं के नुकसान का ब्योरा भी पोर्टल पर दिया जा सकता है। यह पोर्टल 10 अगस्त तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार, डीआरओ, फतेहाबाद