फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शरारती तत्वों द्वारा गाय को पीट-पीट कर पुलिया में धकेलने की आशंका, पीएफए ने किया रेस्क्यू

शरारती तत्वों द्वारा गाय को पीट-पीट कर पुलिया में धकेलने की आशंका, पीएफए ने किया रेस्क्यू

Sun, 17 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों द्वारा गाय को पीट-पीट कर पुलिया में धकेलने की आशंका, पीएफए ने किया रेस्क्यू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रतिया रोड पर कुलदीप रिसोर्ट के पास कुछ शरारती तत्वों ने एक गाय को बुरी तरह मारा पीटा और उसे अधमरी हालत में पुलिया के नीचे धकेल दिया। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि गाय को शरारती तत्वों ने धकेला या वह खुद ही पुलिया में गिरी। गाय की इतनी बुरी हालत थी कि वह खिसक कर भी पुलिया से बाहर नहीं आ पा रही थी। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था को दी। संस्था के जिलाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने तुरंत वहां पहुंचकर कुछ जीव प्रेमियों की मदद से उस गाय को पुलिया से बाहर निकाला और उपचार के लिए हरियाणा गोशाला भेजा है।

विनोद कड़वासरा ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है। कड़वासरा ने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गाय को किसी ने मारपीट कर यहां फेंका है या गाय खुद ही बीमार होकर यहां पड़ी रही। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने आसपास के लोगों से भी बातचीत का प्रयास किया था, लेकिन कहीं से भी इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। बहरहाल गाय को उपचार के लिए फतेहाबाद की हरियाणा गोशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed