फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नए साल के जश्र में शुमार होगा जयपुर-चंडीगढ़ की तर्ज पर बने केक व पेस्ट्रीज का जायका

नए साल के जश्र में शुमार होगा जयपुर-चंडीगढ़ की तर्ज पर बने केक व पेस्ट्रीज का जायका

Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्र में शुमार होगा जयपुर-चंडीगढ़ की तर्ज पर बने केक व पेस्ट्रीज का जायका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में नए साल का जश्न इस बार चंडीगढ़ और जयपुुर के कारीगरों द्वारा निर्मित केक और पेस्ट्री से होगा। इस बार शहर के बेकरी संचालकों ने विशेष इंतजाम किए हैं। ज्यादातर लोग नए साल के मौके को लोग केक काटकर मनाना पसंद कर रहे हैं। इसी कारण से विभिन्न बेकरीज पर इस बार नए साल के लिए केक व पेस्ट्री के ऑर्डर हैं।
फतेहाबाद में नए साल का जश्न मनाने के लिए युवा तैयार हैं। 31 दिसंबर की आधी रात को केक काटकर व नाच गाकर नए साल का स्वागत करने को हर युवा आतुर है। इसके लिए बेकरी हाउसों पर केक के लिए अनेक ऑर्डर आ चुके हैं। इस बार बेकरी हाउस संचालकों ने भी लोगों को केक का नया टेस्ट देने के लिए बाहर से कारीगर बुलवाए हैं। चंडीगढ़ व जयपुर से स्पेशल आए इन कारीगरों ने केकों की नई-नई वैरायटियां तैयार की हैं।
विज्ञापन

‘इस बार पहले जितना क्रेज तो अभी तक नहीं आया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि 31 दिसंबर की सुबह से नए साल के लिए स्पेशल केक के काफी आर्डर आ जाएंगे। इस बार कई प्रकार के विशेष केक नए साल के स्वागत के लिए बनाए गए हैं। मौके को देखते हुए नियमित से अधिक संख्या में केक बनाए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को तुरंत डिलीवरी दी जा सके। सबसे ज्यादा पाइनएपल, चॉकलेट केक की ही डिमांड आ रही है’
विज्ञापन
विज्ञापन

संयम, रायल लाइव बेकरी, फतेहाबाद।
‘इस बार ब्लैक फोरेस्ट केक, बटर स्कॉच केक, वेनिला, स्ट्राबरी, पाइन एपल आदि केक व पेस्ट्रीज की काफी डिमांड है। शहर के विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट से भी आर्डर आए हैं कि उन्हें 31 दिसंबर की शाम को कई केक चाहिए। इसलिए बाहर से स्पेशल कारीगर बुलाकर आर्डर पूरे करेंगे।’

लीलाकृष्ण मेहता, संचालक, राहुल पेस्ट्री पैलेस।
इस बार लोगों की पहली पसंद ऐसे केक हैं, जिनपर तस्वीरें लगी हों। ऐसे केक को लोग गिफ्ट के तौर पर भी दे रहे हैं। साथ ही अपनी पार्टी आदि के लिए भी पाइनएपल, स्ट्राबेरी व चॉकलेट केक की डिमांड है।
साहिल, संचालक बेक फार यू, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed