{"_id":"5c1e8aadbdec2256ce0812c3","slug":"81545505453-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घपलों के खिलाफ अध्यापक 25 को शिक्षा बोर्ड के हिसार कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घपलों के खिलाफ अध्यापक 25 को शिक्षा बोर्ड के हिसार कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक 25 को शिक्षा बोर्ड के हिसार कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक के जिला सचिव कृष्ण नैन व राज्य कमेटी सदस्य राजपाल ने कहा कि भाजपा के जीरो टॉलरेंस की असलियत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा किए जा रहे घपलों से जनता के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ की जा रही लूट, बोर्ड में पनपते भ्रष्टाचार व घपलों के खिलाफ प्रदेशभर के अध्यापकों द्वारा 25 दिसंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के हिसार कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यापक नेताओं ने कहा कि बच्चों की फीस के 3 करोड़ रुपये बिना कोई कार्य किए अभिनव दृश्य, सॉफ्टवेयर समाधान के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को भुगतना कर दिया। प्रदर्शन के माध्यम से बिना किसी काम के पैसे लूटाने के विरोध में, एचटेट में अनुपस्थित परीक्षार्थियों का 30 लाख बच्चों से लेकर प्राइवेट चहेती कंपनियों को भुगतान करने बिना किसी कर्मचारी, रिकार्ड व काम के, बोर्ड अध्यक्ष के निवास स्थान हिसार के एक कमरे को कैंप कार्यालय के नाम पर लाखों रुपये रिनोवेशन पर खर्च करने, बिजली पानी के भुगतान, सभी फार्मों जिसे एनआईसी 2.60 में करती थी, उससे छीनकर 5 गुणा रेट बढ़ाकर अपनी चहेती कंपनियों को 12.4 प्रति फार्म प्रति बच्चा में देकर बच्चों को लूटने, दसवीं, बारहवीं, जेबीटी, एचटेट के एनरोलमेंट, परीक्षा, पुन: मूल्यांकन, प्रेक्टिकल, माइग्रेशन में 2 से 10 गुणा तक की बढ़ोतरी करने का विरोध कर जांच कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लूट व भ्रष्टाचार के विरोध में जांच की मांग कर रहे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तीन महीने बाद 27 नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा की बेहतरी के लिए बने बोर्ड को भ्रष्टाचारी परीक्षा बोर्ड बनने से रोकने के लिए तथा बच्चों के हक में, शिक्षा के प्रचार प्रसार के हक में न्याय के लिए आवाज बुलंद को लेकर अध्यापक संघ द्वारा 25 दिसंबर को हिसार के टाऊन पार्क, देवीलाल पार्क से कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।