{"_id":"5b9ea776867a557f6a2a37ea","slug":"81537124214-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुर कालोनी में 92 लाख की लागत से बिछेगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुर कालोनी में 92 लाख की लागत से बिछेगी सीवरेज लाइन
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर कॉलोनी में 92 लाख की लागत से बिछेगी सीवरेज लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। डांगरा रोड स्थित बेगमपुर कालोनी के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। कालोनी वासियों की मांग पर 92 लाख की लागत से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शीघ्र ही सीवरेज की लाइन बिछाएगा।
बेगमपुर कालोनी में सीवरेज की लाइन बिछाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब एक साल पूर्व यहां सर्वे करवाया गया। जिसके तहत पूरी कालोनी की सभी गलियों व सड़कों की पैमाइश की गई। सर्वे पूरा होने के बाद सीवरेज लाइन डालने का एस्टीमेट तैयार करवाया गया। जिस पर अनुमानित लागत करीब 92 लाख रुपये आने का अनुमान है। एस्टीमेट तैयार कर इविभाग के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर अब टेंडर लगाया गया है जो 15 सितंबर को खोला जाएगा। संभावना है कि एक साल में यह सीवरेज डालकर तैयार हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी वासियों ने इसके लिए विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष यह मांग रखी। जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इसका एस्टीमेट बनवाकर यहां सीवरेज लाइन डालने के लिए कहा।
2500 मीटर डलेगी पाइप और बनेगा डिस्पोजल
कॉलोनी में तीन इंची साइज की पाइप लाइन डाली जाए। जिसमें करीब 1200 मीटर एरिया में 8 इंची, 900 मीटर एरिया में 10 इंची तथा 400 मीटर एरिया में 12 इंची पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा यहां पर एक डिस्पोजल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
एस्टीमेट बनने के बाद बेगमपुर कॉलोनी कालोनी में सीवरेज लाइन के लिए टेंडर लगा दिया गया है। शीघ्र ही इसका काम शुरू करवाया जाएगा।
आदर्श सिंगला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग