फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में शाम के समय भी चलेगी दिल्ली को लेकर बस

टोहाना में शाम के समय भी चलेगी दिल्ली को लेकर बस

Mon, 07 May 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में शाम के समय भी चलेगी दिल्ली को लेकर बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रोडवेज विभाग ने दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा दी है, जिसके चलते रोडवेज की बस टोहाना से शाम 4 बजे चलेगी जो रात के लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जिसका आमजन को लाभ मिलेगा। यह जानकारी रोडवेज विभाग के डीआई रामचंद्र नैन ने दी। नैन ने बताया कि दिल्ली के लिए जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए सरकार व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा इन बसों को टोहाना के लिए दिया गया है। जिसके चलते आमजन को शाम के समय में भी बस सर्विस मिल सकेगी।

रामचंद्र नैन ने बताया कि रोडवेज विभाग द्वारा शुरू की गई यह नई बस विभाग के जीएम धनराज कुंडू के आदेशानुसार चलाई जा रही है। यह बस शाम 4 बजे टोहाना से दिल्ली के लिए चलेगी तथा रात्रि के 11 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 4 बजे हिसार व लगभग 5 बजे टोहाना बस स्टैंड पर पहुंचेगी। अनेक यात्रियों को रेलगाड़ी छूटने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस बस का लाभ क्षेत्र के यात्री उठा सकेंगे। नैन ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बस सर्विस देने के लिए कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि टोहाना डिपो मे 43 बसें हैं। जिसके लिए पहले 39 चालक थे, लेकिन अप्रैल माह में सरकार के आदेशानुसार 23 चालक नए टोहाना डिपो को मिले हैं, जिसके चलते यह संख्या 62 हो गई है। उन्होंने कहा कि डिपो से सभी बसें जा रही हैं। जिससे विभाग को हर माह लाखों रुपये का लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास 54 परिचालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed