{"_id":"59eba0eb4f1c1bf2538b82cc","slug":"81508614379-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टोहाना में ही होगा गुर्दे के रोगियों का डायलसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टोहाना में ही होगा गुर्दे के रोगियों का डायलसिस
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहना। गुर्दे के रोगियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए इंडो मैक्स अस्पताल ने पहल करते हुए सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर डायलसिस केन्द्र शुरू किया है। जिससे अब टोहाना व आसपास के गांवों के लोगों को डायलसिस के लिए पटियाला या हिसार नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गुप्ता व सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ.एसपी ओबराय ने बताया कि गुर्दे के रोगियों को कम कीमत पर बेहतर डायलसिस सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मशीनें भी अस्पताल में में मुफ्त दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर अस्पतालों में डायलसिस 1500 से 2000 रुपये में होता है, लेकिन इंडोमैक्स अस्पताल में यह सुविधा अब 750 रुपये में दी जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सरबत दा भला संस्था गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। जिसके तहत 4200 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर डॉ. शुभम कौशिक, डॉ.कृष्णजीत गोयल, डॉ.पुष्पिंद्र जोशी, डॉ.निशांत चौधरी सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।