फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तनाव फैलने का इनपुट! फतेहाबाद के लिए जिला प्रशासन ने मांगी सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां, 11 पहुंची

तनाव फैलने का इनपुट! फतेहाबाद के लिए जिला प्रशासन ने मांगी सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां, 11 पहुंची

Tue, 22 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
तनाव फैलने का इनपुट! फतेहाबाद के लिए जिला प्रशासन ने मांगी सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां, 11 पहुंची
फतेहाबाद। डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले से पहले फतेहाबाद जिले में पुलिस एवं सुरक्षाबलों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिला पुलिस प्रशासन ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां मांगी हैं। सोमवार सांय तक फतेहाबाद में 11 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। इनमें सुनारिया से आई हरियाणा पुलिस की कंपनी, महिला पुलिस की कंपनी के अलावा दो कंपनियां रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। खुद पुलिस कप्तान कुलदीप यादव ने इसकी पुष्टि की है। एसपी यादव ने ये भी कहा कि सरकार से मांग की गई है कि जितनी ज्यादा सुरक्षा बल फतेहाबाद जिले में भेजे जा सकते हैं, वो भेज दिए जाएं। पुलिस की तैयारियां कहीं ना कहीं इस ओर भी संकेत कर रही हैं कि फतेहाबाद प्रशासन के पास जरूर किसी ना किसी बड़े खतरे का इनपुट आया है। हालांकि एसपी यादव एवं डीएसपी तोमर दोनों ही इसे मौजूदा हालातों में रूटीन प्रक्रिया बता रहे हैं। एसडीएम सतबीर जांगू ने सोमवार सुबह पटवार भवन में पंचों, नंबरदारों से मुलाकात कर हालात पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम किया जाएगा स्थापित, आज निकलेगा फ्लैग मार्च
जिला प्रशासन इस मसले पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है जिसमें पूरे जिले से सूचनाओं को एकत्रित करके उच्चाधिकारियों को पहुंचाया जाएगा और उनके निर्देशों को पूरे जिले में फील्ड में मौजूद कर्मचारियों तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम के लिए दो नंबर भी जारी किए जाएंगे। इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले से पहले मंगलवार को पुलिस प्रशासन पूरे जिले में फ्लैग मार्च करने की तैयारी में है। खुद डीएसपी रविंद्र तोमर ने फ्लैग मार्च की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में अमन शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि तनाव के बीच कोई असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने के प्रयास में सफल ना हो।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी सतर्क हुआ प्रशासन, इंटरनेट बंद करने की आशंका बढ़ी
इस बीच सोशल मीडिया को लेकर भी जिला प्रशासन सजग हो गया है। सूत्रों की मानें तो सोमवार सांय डीजीपी एवं मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रैसिंग में भी इस प्रकार का मुद्दा उठा है। इसके चलते जिले में इंटरनेट सेवाओं को स्थगित करने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। खुद जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने कहा है कि अगर प्रशासन को लगा कि सोशल मीडिया या इंटरनेट के माध्यम से अफवाहें फैल रही हैं तो सुरक्षा के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल तक जिले में सुरक्षा बलों की कुल 11 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। हमने केंद्र व प्रदेश सरकार से ज्यादा से ज्यादा फोर्स मुहैया करवाने की मांग की है ताकि हालात को बिगड़ने से रोका जा सके। जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- कुलदीप यादव, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed