फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   80 year old man shot his son and then committed suicide

Haryana Crime: 80 साल के बुजुर्ग ने अपने बेटे को मारी गोली, फिर खुद कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 08:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबा
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 08:46 PM IST
सार

हरियाणा में 80 साल के बुजुर्ग ने आपसी कहासुनी में पहले अपने बेटे को गोली मारी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
80 year old man shot his son and then committed suicide
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव काजलहेड़ी में रविवार शाम को एक 80 वर्षीय पिता ने अपने छोटे बेटे को गोली मार दी और उसके बाद खुद के माथे पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक के बेटे की उम्र 32 साल बताई जा रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पिता मृतक हालत में चारपाई पर मिला और उसके हाथ में पिस्तौल थी जबकि बेटा खून से लथपथ था जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


सोमवार को होगा पोस्टमार्टम 

सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राजाराम भादू उम्र 80 साल और घायल बेटे की पहचान अनूप के के रूप में हुई है। देर शाम को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। यहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं एक पुलिस की टीम घायल बेटे के बयान लेने के लिए अग्रोहा मेडिकल गई। 
विज्ञापन


बुजुर्ग का अपनी पत्नी से था विवाद

बेटे के बयान के बाद ही घटना का पता चल पाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी छोटे बेटे के साथ ढाणी में रहती थी। रविवार को भी वह ढाणी में पहुंचा और पत्नी के बारे में बेटे से जानकारी ली थी। इस दौरान दोनों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डॉक्टरों से रंगदारी मामले में नया खुलासा: लॉरेंस गैंग को फॉलो करता था आरोपी, स्कूल में चुन ली थी अपराध की राह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed