फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   80% of the construction of the bridge being built over the Ghaggar River to connect Jakhal with Tohana is complete, officials claim it will be finished by the end of July.

Fatehabad News: जाखल को टोहाना से जोड़ने के लिए घग्घर नदी पर बन रहे पुल का 80% निर्माण पूरा, अधिकारियों का दावा-जुलाई माह के अंत होगा पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
80% of the construction of the bridge being built over the Ghaggar River to connect Jakhal with Tohana is complete, officials claim it will be finished by the end of July.
फतेहाबाद में घग्घर नदी पर बन रहा नया पुल। 
जाखल। जाखल शहर को टोहाना से जोड़ने के लिए घग्घर नदी पर बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जुलाई के अंत तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की कई वर्ष पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। इस पुल के निर्माण पर करीब 8 लाख की लागत आएगी। नया पुल पुराने पुल की तुलना में 6 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जिसकी लंबाई 68 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर रखी गई है।
विज्ञापन

इस पुल के बनने से जाखल से टोहाना को जोड़ने वाली सड़क और आसपास के गांवों विशेष रूप से कासिमपुर और नडेल के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पुल को विशेष रूप से दो रास्तों में विभाजित किया जा रहा है, जिनमें एक मार्ग कासिमपुर और दूसरा नडेल गांव की ओर जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि घग्घर नदी का पुराना पुल संकरा और बेहद खस्ता हालत में होने पर क्षेत्रवासी लंबे समय से नए पुल की मांग उठा रहे थे। पुराना पुल कंडम और संकरा होने के कारण वर्ष 2023 में मानसून सीजन में आई बाढ़ ने क्षेत्र में खूब तबाही मचाई थी। इसके बाद यहां नया पुल बनाने की मांग उठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में अब बाढ़ का खतरा हुआ कम : निर्माणाधीन घग्घर नदी के उक्त पुल का निर्माण अमूमन 80 फीसदी पूरा हो चुका है। लगभग चार दशक पुराने छोटे और कम ऊंचाई वाले पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा पुल के नवनिर्माण पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल के नवीनीकरण कार्य में पुराने पुल को ढहाकर इससे अलग दिशा में अधिक ऊंचाई पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि मानसून में घग्घर में पानी अधिक आने पर भी पुल के कारण बाढ़ का खतरा न रहे। पुल के बनने से गांव नडेल, कासमपुर, पूर्णमाजरा, कुदनी, उदयपुर, हिम्मतपुरा, सिंबल सहित मामूपुर, चूहड़पुर व गिरनो आदि गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed