फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   8-year-old child dies after being buried under rubble, woman referred

Fatehabad News: मलबे में दबकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत, महिला रेफर

Tue, 03 Sep 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
8-year-old child dies after being buried under rubble, woman referred
गांव अलालवास में कड़ियों की गिरी हुई छत का दृश्य,
रतिया (फतेहाबाद)। क्षेत्र के गांव अलालवास में दोपहर बाद तूड़ी रखने के लिए कड़ियों से बनाई जा रही छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर आठ वर्षीय बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य मजदूरों को भी हल्की चोट लगी। सभी घायलों को शहर के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने आठ वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पैर की हड्डी टूटने के कारण घायल महिला को हिसार रेफर किया गया है। कड़ी वाली छत पर ज्यादा मिट्टी भर देने से छत टूटने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

गांव अलालवास में सुभाष और महेंद्र ट्रंक पेटी बनाने का काम करते हैं। दुकान के पीछे ही मकान बनाकर दोनों कुछ समय से रहे थे। एक मकान के कमरे में तूड़ी रखने के लिए कड़ियों और लोहे के गर्डर से छत बना रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मकान बना रहे सुभाष की पत्नी प्रवीण गांव के ही निजी स्कूल में वैन चलाने वाले रवि की बहन है।
विज्ञापन


इसलिए वैन चालक रवि का आठ वर्षीय बेटा जसप्रीत स्कूल से घर जाने के थोड़ी देर बाद बुआ के घर बन रहा मकान देखने के लिए वहां पहुंच गया। जसप्रीत और उसकी बुआ प्रवीण भी निर्माणाधीन कड़ियों की छत देखने के लिए ऊपर आ गए। इस कड़ियों वाले कमरे की छत पर मिट्टी डाली जा रही थी कि अचानक छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिसके मलबे से आठ वर्षीय जसप्रीत, उसकी बुआ प्रवीण और काम कर रहे दो मजदूर दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज सुनकर मकान मालिक सुभाष, महेंद्र समेत आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मलबे में से निकाल कर शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने आठ वर्षीय बच्चे जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया जबकि पैर की हड्डी टूटने के कारण घायल महिला प्रवीण को हिसार रेफर किया गया। बाकी दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कड़ियों की बनाई जा रही छत गिरने से आठ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed