फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   8 tolas gold jewellery and cash stolen from a house in Nangli village, case registered

Fatehabad News: नांगली गांव में घर से 8 तोले सोने के जेवरात और नकदी चोरी

Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
8 tolas gold jewellery and cash stolen from a house in Nangli village, case registered
गांव  नांगली में चोरी की घटना के बाद बिखरे पड़े सामान को दिखाता किसान परिवारसंवाद
टोहाना/समैन। नांगली गांव में सोमवार रात को खेत की ढाणी में बने घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से 8 तोले सोने के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। सदर पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसान हवा सिंह ने बताया कि सोमवार को उसकी मां धर्मो देवी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवा गया। शाम को उसकी पत्नी पूनम देवी उनकी मां के लिए रात का खाना देने के लिए टोहाना चली गई।
विज्ञापन


रात को वह अपने 2 बच्चों के साथ करीब 10 बजे तक टीवी देखने के बाद सो गए। उसके दोनों बच्चे कमरे में सोए हुए थे और वह स्वयं भैंस बांधने के बरामदे में सो गया। सुबह जब वह 5 बजे के करीब उठा तो उसे अपने घर के कमरे में सामना बिखरा पड़ा हुआ मिला। उसके बाद उसे अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने अलमारी में रखे जेवर व नकदी की जांच की तो गायब मिले। किसान हवा सिंह व उसकी पत्नी पूनम के अनुसार चोर 2 तोले सोने की चेन, एक तोले सोने की गण्ठी, 2 तोले सोने से बनी गलसरी, एक तोले सोने से बना मंगलसूत्र, आधा-आधा तोले सोने से बनी अंगूठी व टीका के अलावा एक चांदी की पाजेब व पैरों में पहनी जाने वाली चुटकी चोरी कर ले गए। इसके अलावा 50 हजार की नकदी भी चाेरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed