फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   8 mm rain with strong winds, 5% crops damaged due to hailstorm

Fatehabad News: तेज हवाओं के साथ हुई 8 एमएम बारिश, ओलावृष्टि सेे 5% फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
8 mm rain with strong winds, 5% crops damaged due to hailstorm
गांव बनमंदौरी में ओलावृ​ष्टि के कारण बिछी गेहूं की फसल। 
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सोमवार देर रात को हुई बारिश के से जहां फसलों को फायदा हुआ है, वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ गांवों में ओलावृष्टि से 5 फीसदी फसलों को नुकसान हुआ है। जिले में सोमवार रात को औसतन 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश कुलां क्षेत्र में दर्ज की गई है। भट्टूकलां के गांव बनमंदोरी में हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। बनमंदोरी में किसानों की 150-200 एकड़ सरसों व गेहूं की फसल बिछ गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सोमवार रात को ही मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाओं के साथ बारिश आरंभ हो गई। रात को रूक-रूककर बारिश होती रही, जिससे शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं हवाओं के साथ आई बारिश के कारण कुछ स्थानों पर गेहूं व सरसों की फसल भी बिछ गई। रात को भट्टूकलां के गांव किरढ़ान, खजूरी जाटी, झलनिया, भट्टूकलां व फतेहाबाद शहर के सिरसा रोड पर बाहरी इलाकों में ओलावृष्टि हुई। हालांकि अभी इसका अधिक प्रभाव फसलों पर नहीं पड़ा है। भट्टूकलां क्षेत्र में ओले पड़ने से सरसों की फसल को कुछ नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ओलावृष्टि से फसलों को हल्का नुकसान हुआ है। हालांकि ओले इतने नहीं पड़े हैं अगर अधिक पड़ते तो नुकसान हो सकता था। वहीं बारिश से गेहूं, सरसों, चना सहित सभी फसलों व सब्जियों को फायदा हुआ है। यह बारिश एक तरह से फसलों के लिए नाइट्रोजन का कार्य करेगी।
विज्ञापन


भट्टूकलां क्षेत्र में सोमवार रात्रि को हुई हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के कई गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई, जबकि गांव बनमंदोरी में करीब 150- 200 एकड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक हुई। जिससे किसानों की पकने के करीब आई सरसों व गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बनमंदोरी निवासी किसान शीशपाल, बृजलाल, राजेंद्र भोमिया, सुनील, कालुराम, प्रदीप, संदीप ने बताया कि सोमवार रात्रि को अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिससे उनके खेतों में पकी सरसों की फसल व गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गई। सरसों की फलियां छड़ गईं। उन्होंने बताया कि उनके आसपास करीब 150- 200 एकड़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में आई गिरावट
जिले में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 2 डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।


फतेहाबाद में खंड वाइज बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेहाबाद 13
रतिया 08
टोहाना 04
भट्टूकलां 06
भूना 04
कुलां 15
जाखल 06


कोट
जिले में अच्छी बारिश हुई है। जिसका फायदा गेहूं सहित सभी फसलों को होगा। हालांकि हवाएं चलने व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों को नुकसान हुआ है, लेकिन अधिक नुकसान नहीं है। बारिश का किसानों को फायदा होगा।
डॉ. राजेश सिहाग, उप निदेशक कृषि विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed