{"_id":"60859b788ebc3ed98a424f3b","slug":"8-killed-including-21-year-old-man-from-corona-145-infected-177-are-healthy-fatehabad-news-rtk6059832108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 21 वर्षीय युवक समेत 8 की मौत, 145 संक्रमित, 177 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 21 वर्षीय युवक समेत 8 की मौत, 145 संक्रमित, 177 स्वस्थ
विज्ञापन
बड़ोपल में कोरोना से बचाव का टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी से खुद को बचाकर रखना होगा, संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पहली बार जिले में कोरोना संक्रमित 8 मरीजों की मौत एक दिन में हुई है। वहीं 145 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जान गंवाने वालों में गांव ढिंगसरा का 21 साल का युवक भी शामिल है। कोरोना संक्रमित मरीज को हिसार के निजी अस्पताल में बेड नहीं मिला और फतेहाबाद के आईसीयू में लाया गया। यहां पर रविवार को मौत हो गई। जिले में 25 दिनों में 48 मौतें हो चुकी हैं जबकि पिछले साल सितंबर माह में आए पीक में 41 मौतें दर्ज हुई थी। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 171 तक पहुंच गया है।
बता दें कि रविवार को जिले में 145 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 मरीज ठीक हुए हैं। गांव मोचीवाली में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव ठुईयां में भी एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। गांव खाबड़ा में एक ही परिवार के 10, गांव बड़ोपल में मां-बेटा, गांव बड़ोपल में एक ही परिवार के चार लोग, टोहाना के शहर थाना में दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। 879 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 126 तथा 82 लोगों की एंटीजन रिपोर्ट में 19 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 8036 तक पहुंच गया है, फिलहाल 1860 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले में ऑक्सीजन सिलिंडरों के स्टॉक का डाटा जारी किया है। विभाग के मुताबिक जिले में 207 डी टाइप और 92 बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडरों का स्टॉक है।
कोरोना संक्रमित इन मरीजों की हुई मौत
1. गांव मामुपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की टोहाना के निजी अस्पताल में मौत हुई है।
2. फतेहाबाद के शिव कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। महिला शुगर बीमारी से भी पीड़ित थी।
3. टोहाना के 67 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। बुजुर्ग शुगर और बीपी से पीड़ित था।
4. फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय महिला की घर पर ही आइसोलेशन के दौरान मौत हुई है।
5. टोहाना के 47 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। व्यक्ति मोटापा बीमारी से पीड़ित था।
6. गांव भरपूर निवासी युवक की रतिया के कोविड सेंटर में मौत हुई है।
7. गांव ढांड निवासी व्यक्ति की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हुई है।
8. गांव ढिंगसरा निवासी युवक की फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के आईसीयू में मौत हुई है। मरीज किडनी बीमारी से पीड़ित था।
इन लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में 620 लोगों ने पहली और 295 ने दूसरी डोज लगवाई।
216 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली और 211 ने दूसरी डोज लगवाई।
45 से 59 साल तक के 379 लोगों ने पहली और 74 ने दूसरी डोज लगवाई।
18 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 3 तीन दूसरी डोज लगवाई।
14 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
कोविड अस्पतालों में ये बेड हैं खाली
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबाद 0 6 0 0
सद्भावना 11 0 1 1
ना.रतिया 2 2 0 0
ना.टोहाना 8 16 0 3
मिगलानी 2 1 14 6
वधवा अस्पताल 2 7 0 1
आरएमसी टोहाना 15 11 4 2
संजीवनी टोहाना 6 0 12 1
अग्रवाल धर्मशाला 33 2 0 0
रामसेवा समिति 18 2 0 0
एमएएमसी अग्रोहा 120 78 30 0
कोट
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन अपने स्तर पर सुविधाएं देने में जुटा हुआ है। आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।