{"_id":"609d55078ebc3e8dbf3cb86d","slug":"8-bed-icu-will-be-ready-in-civil-hospital-with-2-5-crore-fatehabad-news-rtk608356664","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में सवा दो करोड़ से तैयार होगा 8 बेड का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में सवा दो करोड़ से तैयार होगा 8 बेड का आईसीयू
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू तैयार होने जा रही है। ये आईसीयू अत्याधुनिक होगी, जिसे लोक निर्माण विभाग खुद तैयार करवा रहा है। आईसीयू पर करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग की ने आईसीयू बनाने का काम शुरू कर दिया है।
नागरिक अस्पताल में 8 बेड की आईसीयू को पुरुष वार्ड में बनाया जा रहा है। खास बात ये है कि आईसीयू को निजी अस्पतालों की तर्ज पर तैयार की जा रही है। ऑक्सीजन पाइपलाइन पूरी तरह से अंडरग्राउंड होगी। इसके अलावा यहां पर वेंटिलेटर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। पाइप लाइन बिछाने का काम इलेक्ट्रिशियन विंग कर रहा है। इसके अलावा सिविल वर्क को दूसरी विंग कर रही है। कोरोना महामारी भयंकर रूप लेने के कारण नई आईसीयू शुरू की जा रहा है। हालांकि पहले इसे तैयार करने का कोई प्लान नहीं था। संवाद
वार्ड को तोड़कर बनाया जा रहा आईसीयू
नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित पुरुष वार्ड को तोड़कर आईसीयू बनाया जा रहा है। यहां पर एक ब्लॉक का इस्तेमाल आईसीयू में किया जाएगा। हालांकि यहां पर फिलहाल 24 बेड का कोविड वार्ड भी चल रहा है। इसके बाद यहां पर 8 बेड की आईसीयू भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा आईसीयू
कोरोना महामारी की पहली लहर शुरू होने के बाद नशा मुक्ति केंद्र में तैयार हुए हॉल को आईसीयू बना दिया गया था। यहां पर 6 बेड की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा वेंटिलेटर भी उपलब्ध है।
20 दिन में ऑक्सीजन प्लांट हो सकता है शुरू
कोरोना महामारी की दूसरी लहर खतरनाक होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में कई व्यवस्थाओं की शुरूआत हुई है। अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। इसका काम शुरू भी हो चुका है। करीब 20 दिन में इसके शुरू होने की उम्मीद है।
कोट
नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू तैयार की जा रही है। ये आईसीयू 8 बेड की होगी। लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिशियन ब्रांच भी इसका काम देख रही है।
- जसवंत, जेई, लोक निर्माण विभाग।