फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   751 opium plants found in Ratkheda, case registered

रत्ताखेड़ा में मिले 751 अफीम के पौधे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
751 opium plants found in Ratkheda, case registered
टोहाना। टोहाना खंड के गांव रत्ताखेड़ा में एक ग्रामीण के घर से अफीम के 751 पौधे मिले हैं। इन पौधों का कुल वजन 26 किलो 900 ग्राम है। नारकोटिक्स विभाग ने ग्रामीण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। टोहाना सदर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी कुलदीप उर्फ कल्लू ने अपने घर के आंगन में अफीम के पौधे उगाए हुए हैं। नारकोटिक्स टीम में एएसआई सूर्यकांत व एएसआई जसवीर ने शनिवार दोपहर कुलदीप के घर पर छापा मारकर अफीम के पौधे बरामद किए। पौधों की गिनती करने पर पौधों की संख्या 751 मिली जबकि इनका कुल वजन 26 किलो 900 ग्राम है। उक्त मामले में आरोपी कुलदीप को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed