फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   750 tons of garbage on the streets, agency seeks police help to lift it

Fatehabad News: सड़कों पर 750 टन कचरा, उठान के लिए एजेंसी ने पुलिस से मांगी मदद

Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
750 tons of garbage on the streets, agency seeks police help to lift it
फतेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में रोष प्रदर्शन करते हड़ताली कर्मचारीस्त्रोत : संघ
फतेहाबाद। सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते जिले के पांच शहरों में 750 टन कचरा जमा हो चुका है। पांच दिन से घरों से भी कचरा की उठान नहीं हो रहा है। सड़कों पर भी सफाई न होने से कचरा बिखरा हुआ है। सफाई एजेंसी ने उठान के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखकर मदद मांगी है। सोमवार को गाड़ियां निकालने का प्रयास किए गए लेकिन विफल रहे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ नगर परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है। हड़ताल के चलते नगर परिषद कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। मंगलवार को इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता और सचिव ओम प्रकाश लोट के संचालन में आयोजित इस धरने में नगर परिषद के पक्के कर्मचारी, पालिका रोल कर्मी, सफाई ठेकाकर्मी और एचकेआरएन के तहत काम करने वाले टाटा एस (डोर-टू-डोर) ड्राइवर भी शामिल हुए।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण शहर की कचरा कलेक्शन व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। निर्धारित प्वाइंटों पर कचरे के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई स्थानों पर कचरा सड़कों तक फैल गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। नगर परिषद प्रशासन ने टिपर गाड़ियां चलाने की कोशिश की लेकिन यह प्रयास भी सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि ठेका कर्मियों पर दबाव बनाकर गाड़ियां सड़कों पर उतारने की कोशिश हुई मगर कर्मचारियों की एकजुटता के चलते यह योजना विफल रही। नेताओं के समझाने के बाद कचरा गाड़ियों के ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हो गए जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

संघ ने मांग रखी है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके साथ ही सेवा अवधि का बकाया भुगतान 5 प्रतिशत ब्याज सहित देने की मांग भी की गई है। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।


--------------------





भूख हड़ताल और समर्थन

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले विरोध प्रदर्शन में कई नेता भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें सकसं के ब्लाक कैशियर प्रेम वर्मा, गुरदयाल सिंह, अनिल, दमकल कर्मचारी जय सिंह, महेंद्र सिंह शामिल रहे। सीटू नेता बेगराज और पूर्व प्रधान राजा राम टांक ने हड़ताली साथियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। हड़ताल को पार्षद राजू तूड़ेवाला, रिटायरमेंट कर्मी संघ के जोगिंदर सिंह भयाना, निहाल सिंह मताना, सुरेश चौहान और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक प्रधान पवन व सचिव हरपाल ने भी संबोधित किया।



-------------

शहर में इन प्वाइंटों पर सबसे ज्यादा कचरा

- हिसार रोड पर पुराना पीएनबी के सामने

- भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने

- भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के सामने

- हिसार रोड पर पुराना एसडीएम निवास के सामने

- पुराना रेस्ट हाउस के सामने

- रतिया रोड पर भाटिया कॉलोनी के सामने

- बीघड़ रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed