{"_id":"67a25a22ffb2ace264071255","slug":"75-year-old-ramswaroop-kukna-won-bronze-medal-in-marathon-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128835-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मैराथन में 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मैराथन में 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
रामस्वरूप कुकणा वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन 2025 में जीते हुए मेडल दिखाते हुए
भूना। गुजरात में एमजी वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन 2025 में 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने 61 आयु वर्ग की फुल मैराथन 42 से 195 किमी की दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा में एमजी वडोदरा इंटरनेशनल मैराथन 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस मैराथन में कई धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें पेशेवर एथलीटों के साथ-साथ फिटनेस प्रेमी और आम नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ और फिट भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वडोदरा की यह मैराथन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है।
मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10के रन जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन में देश-विदेश से आए दौड़ प्रेमियों, सैनिकों, पुलिस कर्मियों और दिव्यांग धावकों ने भी हिस्सा लिया था। फुल मैराथन 42 से 195 किलोमीटर की दौड़ में हसंगा निवासी 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें नगद पुरस्कार एवं अलग-अलग दो मेडल बनाकर सम्मानित किया गया। हसंगा में जूनियर मिल्खा सिंह के नाम से मशहूर वृद्ध धावक रामस्वरूप कुकणा का मंगलवार को गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।