{"_id":"6532dd431e7ebfbd450f33c5","slug":"75-year-old-ramswaroop-kukana-of-haryana-won-gold-in-21-km-delhi-half-marathon-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जज्बा... हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कूकणा ने 21 किमी की दिल्ली हाफ मैराथन में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जज्बा... हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कूकणा ने 21 किमी की दिल्ली हाफ मैराथन में जीता गोल्ड
Sat, 21 Oct 2023 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:34 AM IST
सार
गांव पहुंचने पर बुजुर्ग खिलाड़ी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बस एवं रेल किराया माफ करने की सरकार से अपील की।
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट रामस्वरूप कूकणा को सम्मानित करते मैराथन आयोजनकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली हाफ मैराथन 2023 में हरियाणा के फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी एथलीट रामस्वरूप कुकणा ने 70 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्ड पदक जीतने वाले रामस्वरूप कुकणा ने 1:39:54 का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए डिक्सन स्कारिन को हराया, जिन्होंने 1:47:52 का समय लेकर अपनी रेस पूरी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी रामस्वरूप कुकणा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में 24 से ज्यादा गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल जीत चुके हैं। 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने बताया कि वह प्रतिदिन पांच किलोमीटर से अधिक दौड़ कुछ ही मिनट में पूरी करते हैं और उनका अभ्यास निरंतर रहता है।
विज्ञापन
वह अनपढ़ है और बेटे महेंद्र सिंह के साथ मिलकर एथलेटिक्स में हसंगा का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित कर रहे हैं। रामस्वरूप कुकणा को 35 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं खेल किट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए बस एवं रेल किराया माफ करें, ताकि ग्रामीण स्तर पर छुपी हुई प्रतिभाएं आर्थिक अभाव के चलते दम न तोड़ सकें। उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र सपना ओलंपिक में पहुंचकर गोल्ड जीतने का है। इसलिए सरकार को ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग से नीति बननी चाहिए।
सरपंच वकील सहारण, पूर्व सरपंच सुरेंद्र लांबा, श्रीबालाजी सेवा मंडल के संस्थापक प्रधान दलबीर सिंह, मदनलाल, महिपाल, सोहनलाल ओमप्रकाश,महेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ने बुजुर्ग खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।