फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इलेक्ट्रोनिक्स वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा : डॉ. रितु बजाज

इलेक्ट्रोनिक्स वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा : डॉ. रितु बजाज

Sun, 17 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक्स वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा : डॉ. रितु बजाज
स्वच्छता एक व्यक्ति विशेष की नहीं पूरे समाज की जिम्मेदारी : प्रो. विष्णु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एमएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत अभियान में युवाओं की सहभागिता’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार संपन्न हो गया। सेमिनार के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्रोत वक्ता के तौर पर पहुंचे प्रो. विष्णु भगवान कोर्डिनेटर, एनएसएस सीडीएलयू सिरसा, डॉ. शिखा गोयल, प्राचार्य मुख्तयार सिंह कॉलेज बहबलपुर, प्रो. अमित सांगवान मास कम्यूनिकेशन विभाग सीडीएलयू सिरसा उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रो. विष्णु भगवान ने स्वच्छता की उपयोगिता बताते हुए कहा कि स्वच्छता एक व्यक्ति विशेष की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेवारी है। अगर हम प्रकृति को हानि पहुंचाएंगे तो प्रकृति हमें इसका दंड अवश्य देगी और आज हम यह महसूस भी कर रहे हैं। जिस गति से हम प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, उसका खामियाजा मानव जाति को उठाना भी पड़ रहा है। सेमिनार के चौथे सत्र में विभिन्न शोधार्थियों डॉ. मिनाक्षी, प्रो. सुषमा, प्रोमिला देवी, किरण बाला, वर्षा रानी, शंकुतला, पूनम, पूजा, नैन्सी, निर्मल रानी, सुषमा, डॉ. कृष्ण कुमार, प्रो. महेश मेहता, अरकिन चावला ने अपने शोध पत्र पढ़कर इस ज्वलंत समस्या से प्रकृति व हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचाने के मार्ग से अवगत करवाया।

इस दैरान मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. रितु बजाज, रजिस्ट्रार श्री विश्वविद्यालय गुरुग्राम ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स. गुरमीत सिंह, सचिव गर्वनिंग बॉडी एसजीएचएस कॉलेज जीवन नगर सिरसा और डॉ. आरके सिवाच, ओएसीडी टू वाइस चांसलर सीडीएलयू सिरसा मौजूद रहे। सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रितु बजाज ने कहा कि हम सफाई की बात तो करते हैं लेकिन सबसे बड़ी चिंता का विषय वो इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट और प्लास्टिक वेस्ट है जिसे नष्ट करने का कोई साधन नहीं है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय गोयल ने दो दिवसीय नेशनल सेमिनार की रिपोर्ट पेश करते हुए आए हुए सभी वक्ताओं, शोधार्थियों व अतिथियों का धन्यवाद किया। सेमिनार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की नैना बंसल ने प्रथम, एमकॉम की कोमल कायत ने द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की कोमल ने तृतीय स्थान पाया। स्लोगन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम, बीकॉम की कोमल कायत ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की स्वीटी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed