फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   विंटर सेशन के पहले दिन संसद में 11 साल पुराना ट्रैक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए :सांसद

विंटर सेशन के पहले दिन संसद में 11 साल पुराना ट्रैक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए :सांसद

Fri, 05 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विंटर सेशन के पहले दिन  संसद में 11 साल पुराना ट्रैक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए :सांसद
संसद में 11 साल पुराना ट्रैक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए : दुष्यंत
विज्ञापन

एनसीआर इलाकों में दस साल पुराने ट्रैक्टर पर बैन की दुष्यंत चौटाला ने की कड़ी निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। युवा सांसद दुष्यंत चौटाला लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से उन्होंने संगठन मजबूती, रोजगार मेरा अधिकार जैसे अभियानों बारे विस्तार से चर्चा की। यहां पहुंचने पर युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिहाग, इनसो जिला प्रधान जतिन खिलेरी, युवा शहरी प्रधान विकास मेहता, जसपाल संधू आदि ने स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को चैलेंज दिया कि यदि सीएम मनोहर लाल प्रदेश में अपनी पार्टी के मजबूत होने का दंभ भरते हैं तो वे जननायक देवीलाल के गोहाना में होने वाले सम्मान दिवस जयंती समारोह से ज्यादा भीड़ उसी गोहाना मैदान पर पीएम मोदी की रैली करके दिखाएं।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गोहाना के मैदान में इनेलो ने टेंट भी लगवाया है, स्टेज भी बनवाया है, 7 को इनेलो के प्रति जनता अपना स्नेह दिखाएगी, 9 को पीएम मोदी इसी मैदान पर आकर भीड़ जुटा कर दिखाएं। एनजीटी द्वारा एनसीआर इलाकों में दस साल पुराने ट्रैक्टर, ट्यूबवेल मोटर पर बैन की भी सांसद दुष्यंत चौटाला ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो वे विंटर सेशन के पहले दिन एक बार फिर संसद में 11 साल पुराना ट्रैक्टर ले कर जाएंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का 57 प्रतिशत के करीब हिस्सा एनसीआर में आता है और आज किसान की हालत ऐसी है कि उसके पास पुराना ट्रैक्टर लेने तक के पैसे नहीं है, ऐसे में यह निर्णय देना सरकार का तुगलकी फरमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना विधायक निशान सिंह की नाराजगी मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा है और उनको मनाना हमारी जिम्मेवारी बनती है। इस अवसर पर पूर्व एमएलए रणसिंह बैनीवाल, राजेन्द्र सूरा, भरतसिंह परिहार, रवि लांबा, गुरविन्द्र संधू, दीपक मेहता, इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज आदि उपस्थित थे।
34 पत्रकारों से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed