फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिला भर में लगभग 6000 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

जिला भर में लगभग 6000 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला भर में लगभग 6000 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत जिलाभर में नवसाक्षरों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए जिलाभर में 248 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें जिले भर से लगभग 6000 नवसाक्षरों ने बुनियादी साक्षरता परीक्षा दी। परीक्षा में 2184 पुरुषों के मुकाबले 3817 महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के युवा व बुजुर्गों ने भाग लिया। यह परीक्षा निरक्षरों के लिए 10वीं बार आयोजित की गई है। परीक्षा में गांव लांबा से 80 साल की महिला जोराबाई ने भी नवसाक्षर के तौर पर परीक्षा दी। परीक्षा के लिए उन महिलाओं में भारी उत्साह था, जो पहले कभी नहीं पढ़ी थी और नव साक्षर बनकर यह परीक्षा देने आई। कई महिलाएं घर के चुल्हे चौके को छोड़कर घुंघट डालकर परीक्षा देने पहुंची हुई थी।

परीक्षा का अहम पहलू यह था कि इस बार यह परीक्षा बिना प्रेरकों के करवाई गई और इसका जिम्मा स्कूली अध्यापकों को दिया गया। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में साक्षर भारत मिशन का कार्य देखने के लिए एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। इन नोडल अधिकारियों ने अपने विद्यालय के छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने आस पड़ोस में निरक्षर व्यक्तियों की पहचान करें। उसके बाद उन छात्र-छात्राओं के माध्यम से उन निरक्षरों को साक्षर बनाया गया। जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा साल में दो बार मार्च व अगस्त मास में आयोजित की जाती है। रविवार 25 मार्च को हुई परीक्षा में खंड फतेहाबाद में कुल 1230 लोगों ने परीक्षा दी, जिनमें 383 पुरुष एवं 847 महिलाओं ने भाग लिया। खंड रतिया में कुल 1597 लोगों ने परीक्षा दी, जिनमें 678 पुरुष एवं 919 महिलाओं ने भाग लिया। वर्मा ने बताया कि खण्ड रतिया में 1597, टोहाना में 750, जाखल में 770, भूना में 724 एवं भट्टू में 866 लोगों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed