{"_id":"59aef7884f1c1baf078b472d","slug":"71504638856-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जहर पीकर दी जान
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की संदिग्ध मौत
मां सहित 10 पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इंद्रपुरा मोहल्ला में परिजनों से तंग एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी की शिकायत पर मृतक की मां व अन्य परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधा रानी निवासी इंद्रपुरा मोहल्ला ने बताया कि उसके पति विक्रम सिंह को पिछले कई दिनों से विक्रम की मां, व उसके मामा-मामी, बहन आदि तंग कर रहे थे। उसने बताया कि उसके पति विक्रम सिंह ने इन लोगों को लोन दिलवाया था और गारंटर था। लेकिन लोन न भरने के कारण नोटिस उसके पति के पास आ रहे थे। इसके अलावा उसके पति की मां ने अपना मकान अपनी बेटियों के नाम करवा रखा था। इन बातो को लेकर उसका पति विक्रम मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार शाम को इन्हीं परेशानियों के चलते उसके पति ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फतेहाबाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी राधा की शिकायत पर मृतक की मां तथा दर्शन सिंह, शीला, अमित, राजेश, रोशनी, रम्मी, बॉबी, मोना व सोना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।