{"_id":"594abde44f1c1b8f578b467f","slug":"71498070500-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोग के माध्यम से भारत ने पुन: हासिल किया विश्व गुरू का दर्जा : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोग के माध्यम से भारत ने पुन: हासिल किया विश्व गुरू का दर्जा : बराला
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
पूरा विश्व आज के दिन योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है जो भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने स्थानीय अनाज मंडी में आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में कही।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आज पूरे विश्व ने योग की महत्ता को माना है और लगातार तीन वर्षों से 21 जून के दिन विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग वह इलाज है, जिसका यदि प्रतिदिन नियमित रूप से अभ्यास किया जाए, तो यह बीमारियों से आपको छुटकारा दिलाएगा। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. बलवान सिंह, आईजी कॉलेज के प्रिंसिपल रणवीर सिंह, डॉ. शिव सचदेवा और राधेश्याम शर्मा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उपमंडल स्तरीय योगाभ्यास समारोह में डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, नप कार्यकारी अधिकारी प्रदीप हुड्डा, बीईओ बलवान सिंह, स्वामी देवी दयाल, चेयरमैन रिंकूमान, कृष्ण नैन, जयदीप बराला, जिले सिंह बराला, डॉ. हरीश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
योग से भारत दोबारा बनेगा विश्व गुरु : बराला
04 टोहाना की अनाज मंडी में आयोजित उपमंडल स्तरीय योगाभ्यास समारोह के दौरान योगासन करते प्रदेशाध्यक्ष के विधायक सुभाष बराला।