फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   71 new corona infected including 23 employees of court premises were found

कोर्ट परिसर के 23 कर्मचारियों समेत 71 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
71 new corona infected including 23 employees of court premises were found
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते उप सिविज सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को संक्रमण दर सबसे ज्यादा रही है। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण दर 44.65 फीसदी रही है। फतेहाबाद कोर्ट परिसर के 23 कर्मचारियों समेत जिले में 71 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में फिलहाल 603 मामले सक्रिय हैं लेकिन राहत ये है कि एक ही कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 21, टोहाना शहर में 18, रतिया और भट्टू में 10-10, बड़ोपल में 3 और भूना में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में 28 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 602 मरीज संक्रमित होम आइसोलेट हैं। रविवार को फतेहाबाद कोर्ट परिसर के 23 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोर्ट परिसर के कर्मचारियों के सैंपल लिए थे, जांच में ये संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एसबीआई बैंक के दो, टोहाना और रतिया सरकारी अस्पताल के दो-दो कर्मचारी व पीएचसी पीलीमंदोरी के भी तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के भी पिछले दिनों कई डॉक्टर व कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सैंपलिंग मात्र 10 फीसदी, संक्रमण पर काबू कैसे
कोरोना संक्रमण के पिछले करीब 15 दिनों से केस बढ़ रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके सैंपलिंग कम हो रही है। जिले में कोरोना के रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन यहां पर सैंपल कम हो रहे है। रविवार को जिले में मात्र 159 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 90 सैंपल आरटीपीसीआर के शामिल हैं। लैब से अभी 460 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अहम बात यह है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहर में कोरोना संक्रमण के केस ज्यादा मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में 71 नए केस मिले है और 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 603 मामले सक्रिय हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed